एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनके बेटे निशांत, जानें- कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

नीतीश के बैंक में करीब 34,000 रुपये जमा हैं जबकि उनके पुत्र निशांत के पास वर्तमान समय में 28,297 रुपये नकद हैं और विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड या जमा के तौर पर एक करोड़ रुपये हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों के बारे में घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं पर गौर करें तो मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य ज्यादा अमीर हैं. यही नहीं, नीतीश से उनके बेटे निशांत भी ज्यादा धनवान हैं. साल 2010 में नीतीश सरकार ने सभी मंत्रियों के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था. मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट में दिए गए अपने संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फिलहाल 35,885 रुपये नकद के तौर पर हैं. नीतीश के बैंक में करीब 34,000 रुपये जमा हैं जबकि उनके पुत्र निशांत के पास वर्तमान समय में 28,297 रुपये नकद हैं और विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड या जमा के तौर पर एक करोड़ रुपये हैं.

सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में मुकेश सहनी

इसी तरह, मुख्यमंत्री के पास जहां 98 हजार के आभूषण हैं वहीं निशांत 20 लाख से अधिक कीमत के आभूषणों के मालिक हैं. नीतीश दिल्ली के द्वारिका में 1000 वर्ग फीट वाले एक फ्लैट के मालिक हैं वहीं उनके बेटे के पास कल्याण बिगहा में कृषि और गैर कृषि योग्य भूमि, बख्तियारपुर और पटना में आवासीय परिसर है. इसके अलावा मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अमीर हैं. मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में मुकेश सहनी भी शामिल हैं.

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सहनी के बैंकों में 23 लाख रुपये नकद जमा हैं जबकि उनके शेयर में भी 78 लाख रुपये की ज्यादा राशि लगी हुई है. सहनी के मुंबई में तीन संपत्तियां है, जिनकी कीमत सात करोड़ से ज्यादा की है. सहनी और उनकी पत्नी के पास एक-एक फ्लैट है. राज्य की परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास कोई वाहन नहीं हैं, जबकि उनके और उनके पति के पास खेती लायक 30 एकड़ जमीन है. इसके अलावा उनके पास तीन करोड़ की कीमत से अधिक के गैर खेती योग्य जमीन भी है. इनके पास दो फ्लैट हैं.

तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के काफी शौकीन

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के काफी शौकीन हैं. फिलहाल उनके पास चार वाहन हैं. प्रसाद के पास 54 हजार रुपये नकद है जबकि उनकी पत्नी के पास फिलहाल 4 हजार रुपये नकदी है. उपमुख्यमंत्री के पास ढाई लाख रुपये कीमत के आभूषण हैं जबकि उनकी पत्नी के 20 लाख कीमत के आभूषण हैं. बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आभूषणों की शौकीन हैं. इनके पास 150 ग्राम सोना और 70 हजार की चांदी है. रेणु देवी हथियारों की भी शौकीन हैं, इनके पास एक पिस्तौल और राईफल भी है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में अधिकारियों के तबादले पर राबड़ी ने ली CM नीतीश पर चुटकी, कहा- ये तो होना ही था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget