एक्सप्लोरर

बिहार में अधिकारियों के तबादले पर राबड़ी ने ली CM नीतीश पर चुटकी, कहा- ये तो होना ही था

राबड़ी देवी ने कहा बीजेपी इस बात के लिए लगी हुई थी कि नीतीश कुमार 15 साल से जिन अधिकारियों को अपने हिसाब से सेट किए थे उन्हें हटा दिया जाए और उसी के तहत दबाव बनाकर इस बार के ट्रांसफर पोस्टिंग किए गए हैं.

पटना: नये साल के आगाज के साथ ही बिहार में हुए अधिकारियों के तबादले को लेकर सियासत गर्म हो गई है. राजनीतिक गलियारे में अधिकारियों के तबादले को लेकर तरह तरह की अटकलें लगनी शुरु हो गई हैं. इन तबादलों से बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों को भी आंकना शुरु कर दिया गया है.

इसी कड़ी में पूर्व मुख्य मंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बात के लिए नीतीश कुमार को पहले से हीं तैयार रहना चाहिए था.

राबड़ी देवी ने कही ये बातें

नए साल में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जेडीयू को और नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अब एनडीए में चलती नही है, अगर चलती तो बीजेपी उन पर चढ़ती नहीं. आज बीजेपी उन पर हावी हो रही है. नीतीश कुमार कमजोर पड़ गए हैं अब करें तो क्या करें. नीतीश कुमार को पहले ही सोच समझकर ओथ लेना चाहिए था और नीतीश जी को यह एहसास हो जाना चाहिए था कि उनके साथ इस बार घात होने वाला है और वही घात हो भी रहा है. बिहार में अधिकारियों का जो तबादला हो रहा है वह नीतीश कुमार के मन से नहीं हो रहा है.

अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग नीतीश के मन से नहीं बल्कि नीतीश के ऊपर पड़ रहे दबाव के कारण हो रहा है. बीजेपी नीतीश कुमार पर अपनी दबिश बना रही है और उसी दबाव के कारण यह सारे ट्रांसफर पोस्टिंग किए जा रहे हैं बीजेपी इस बात के लिए लगी हुई थी कि नीतीश कुमार 15 साल से जिन अधिकारियों को अपने हिसाब से सेट किए थे उन्हें हटा दिया जाए और उसी के तहत दबाव बनाकर इस बार के ट्रांसफर पोस्टिंग किए जा रहे हैं.

राबड़ी देवी ने पति लालू यादव के स्वास्थ को लेकर कहा कि डॉक्टरों से बात हुई है उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल वह ठीक है और परहेज भी पूरी तरह कर रहे हैं. लालू यादव के अकेली बंगले को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार ने उन्हें पहले बंगले में रखा था अब सरकार ने हीं उन्हें बंगले से हटा दिया है अब वह हॉस्पिटल में चले गए हैं. सरकार जो करती है वह सरकार की जवाबदेही होती है.

जहां तक लालू यादव के केली बंगले में रहने की बात है उस पर जदयू सवाल उठाती है तो जदयू के पास और कोई सवाल ही नहीं है इसलिए इस तरह की बेतुकी सवाल उठाते रहते हैं.जेडीयू को लालू परिवार से आगे बढ़कर जनता की सेवा करनी चाहिए. ना कि लालू परिवार के पीछे पड़नी चाहिए, जहां तक लालू परिवार का सवाल है तो उनकी गरीब हमेशा उनके साथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? वाराणसी सम्मेलन में बनेगी रणनीति
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget