एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की प्लानिंग का दिखने लगा असर, 'हम' ने चिराग को दी खुली चुनौती, कहा- धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे

हम प्रवक्ता ने कहा कि अगर चिराग पासवान यह धमकी दे रहे हैं कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वो अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे, तो उनकी सीटों पर हम भी आपने कैंडिडेट्स खड़ा करेंगे.

पटना: चिराग पासवान के खिलाफ की गई सीएम नीतीश कुमार की प्लानिंग का असर दिखने लगा है. चिराग के खिलाफ नीतीश कुमार की दलित फॉर दलित की नीति ने काम करना शुरू कर दिया है. अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल भी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी नेताओं ने नीतीश कुमार के लिए स्टैंड लेना शुरू कर दिया है.

CM नीतीश कुमार की प्लानिंग का दिखने लगा असर, 'हम' ने चिराग को दी खुली चुनौती, कहा- धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे

हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने शुक्रवार को एलजेपी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा, "हमारे एनडीए में आने से कौन नाराज है? कौन खुश है? इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमारा एजेंडा साफ है कि हम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने आएं हैं, हम सीट शेयरिंग में कोई हिस्सेदारी नहीं मांग रहे हैं. अगर नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान भी जुबान खोलेंगे, हमें भी जुबान खोलना पड़ेगा."

चिराग पासवान धमकी ना दें

उन्होंने कहा, "अगर चिराग पासवान यह धमकी दे रहे हैं कि जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वो अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे, तो उनकी सीटों पर हम भी आपने कैंडिडेट्स खड़ा करेंगे. इसलिए अनुरोध है कि अगर एनडीए में हैं, तो अपने वजूद और हक-हकूक के साथ रहें. अगर धमकी देंगे तो हम धमकी बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं."

सीएम नीतीश कुमार को घेर रहे हैं चिराग पासवान

बता दें कि एलजेपी के नए अध्यक्ष चिराग पासवान इनदिनों लगातार नीतीश कुमार को तय प्लांनिग के तहत टारगेट कर रहे हैं, साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का सहारा ले रहे हैं. NDA में होने के बावजूद वो लगातार सीएम नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. साथ ही बीजेपी के साथ नर्म रूप अख्तियार करते हुए उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव में वो जेडीयू के सीट पर भी अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे. इन सभी प्रकरण में नीतीश कुमार चुप हैं, लेकिन अंदर ही अंदर उन्होंने चिराग पासवान का काट निकाल लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget