एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: बेंगलुरु बैठक पर CM नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल न होने की बताई वजह

Nitish Kumar Statement: सीएम नीतीश कुमार बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी बैठक में शामिल होने के लिए गए थे. वहीं, इसको लेकर मंगलवार को उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब दिए.

पटना: विपक्षी बैठक को लेकर इन दिनों सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) काफी सुर्खियों में हैं. बीजेपी नीतीश कुमार की नाराजगी की बात कह रही है. वहीं, राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में हुई विपक्ष की दूसरी बैठक (Opposition Parties Meeting) पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि सब बात बहुत अच्छी से हुई है. राजगीर आने का कार्यक्रम था इसलिए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए. वहीं, बीजेपी के आरोपों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे लोग वहां गए थे क्या? 2024 चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि रिजल्ट बहुत अच्छा आने वाला है. इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार जा रही है.

बैठक को लेकर कुछ सुझाव दिया था- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में तो 16 पार्टियों के साथ बैठक हुई थी. बेंगलुरु में 16 पार्टियों के साथ बैठक हुई. इस बैठक को लेकर कुछ सुझाव मैंने भी दिया था. इस पर कांग्रेस की भी सलाह थी. मिलजुल कर बातचीत हुई है. मिलजुल कर एक साथ होकर आगे बढ़ना है. बैठक में सभी से बहुत अच्छे से बातचीत हुई है. सर्वसम्मति से सब हुआ है. आगे उन्होंने कहा कि इस बार की चुनाव में हमलोगों की जीत पक्की है. मीडिया को भी चुनाव के बाद स्वतंत्रता मिल जाएगी.

राजगीर में फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा

राजगीर में आयोजित राजकीय मलमास मेला का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पूजा अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री नीतश कुमार राजगीर आने के बाद सीधे ब्रह्मकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की, इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी दिखा. पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे, जहां पंडा कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि ब्रह्मकुंड से सूर्य कुंड तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा. राजगीर में हमने बहुत काम किया है. हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं. 

ये भी पढ़ें: NDA Meeting: पीएम मोदी ने अपने हनुमान को लगाया गले, बिहार में नया सियासी चिराग जलाने के लिए दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget