एक्सप्लोरर

राज्य में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र से मांगी मदद, कही यह बात

समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि दो कोवास-8800 मशीन बिहार को उपलब्ध कराई जाए जिससे प्रतिदिन जांच की संख्या 7200 और बढ़ जाएगी.

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में किए जा रहे कोरोना जांच की संख्या का ब्यौरा दिया. साथ ही जांच की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई.

उन्होंने कहा कि हमलोग रोजाना 75 हजार से ऊपर जांच कर रहे हैं लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण जांच आरटीपीसीआर जांच है, जो अभी 6100 की संख्या में ही की जा रही है. इसकी संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. 5 और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जांच की संख्या 2300 और बढ़ जाएगी. जल्द ही 10 आरटीपीसीआर मशीन और आरएन एक्सट्रक्टर मशीन की खरीद की जाएगी, जिससे 5 हजार जांच की क्षमता और बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि दो कोवास-8800 मशीन बिहार को उपलब्ध कराई जाए जिससे प्रतिदिन जांच की संख्या 7200 और बढ़ जाएगी. इस तरह हमलोग आरटीपीसीआर जांच 20 हजार 600 प्रतिदिन कर पाएंगे.

उन्होंने कहा कि 10 लीटर और अधिक की क्षमता वाले 5000 आॅक्सीजन कान्सेन्ट्रेटर की आपूर्ति की जाए, जिससे आॅक्सीजन युक्त बेडों की संख्या जल्द बढ़ाई जा सके. केन्द्र सरकार से आग्रह है कि 3000 हाई फ्लो नेजल कैनुला उपलब्ध कराई जाए, जिससे गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भी ऑक्सीजन की उपलब्धता आसानी से हो सके. इससे मरीजों को 40-60 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन दिया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, अब तक राज्य में 82 हजार 741 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिनमें एक्टिव मरीज 28 हजार 151 हैं. 54 हजार 139 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और अब तक 450 लोगों की मौत हो चुकी हैं. राज्य का रिकवरी रेट 65.43 प्रतिशत है. पहले से जांच की संख्या अधिक होने से पॉजिटिव केसेज 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गए हैं. राज्य का मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है. अब तक कुल 10 लाख 97 हजार 252 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग कोरोना संक्रमण जांच की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. अब प्रतिदिन 75 हजार 346 जांच की जा रही है. 6100 जांच आरटीपीसीआर मशीन से की जा रही है, जिसमें सरकारी जांच केंद्रों पर 4900 और निजी जांच केंद्रों पर 1200 जांच किए जा रहे हैं. 4400 जांच ट्रू-नेट मशीन से की जा रही है और 65 हजार जांच रैपिड एंटीजन किट्स से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर तक जांच की व्यवस्था की गई है. सभी कंटेनमेंट जोन में 100 प्रतिशत जांच कराई जा रही है. बाढ़ राहत केंद्रों और सामुदायिक रसोई केंद्रों पर भी सभी लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय इलाज की व्यवस्था की गई है. 310 कोविड केयर सेंटर, 150 डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और 10 मेडिकल कॉलेजों में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ अस्पताल कार्यरत हैं. अभी 32 हजार 124 बेड उपलब्ध हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 70 हजार करने की कोशिश की जा रही है. 10 हजार 482 ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध हैं, जिसमें 2482 ऑक्सीजन गैस पाइप के माध्यम से और 8 हजार ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को निःशुल्क मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्हें टेली मेडिसिन और मेडिकल किट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कॉल सेंटर के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं कि पीएम केयर फंड के माध्यम से 500 बेड के दो कोविड अस्पतालों का निर्माण पटना के पास बिहटा और मुजफ्फरपुर में कराया जा रहा है. राज्य का जनसंख्या घनत्व 1102 है, जो कि राष्ट्रीय औसत 382 की तुलना में काफी अधिक है. जनसंख्या घनत्व अधिक होने के कारण इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों का लक्ष्य है प्रतिदिन 1 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण की जांच हो. बिहार में हम सभी लोगों की टेस्टिंग कराना चाहते हैं, जिससे कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनका बचाव किया जा सके. लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक किया जा रहा है. 90 प्रतिशत से अधिक लोग अब मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे-बच्चियों, गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को जरुरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है, नहीं तो उन्हें घर में ही रहने को कहा जा रहा है. कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में फैला हुआ है और ये कब तक चलेगा यह कहा नहीं जा सकता है. पूरे विश्व में इसकी वैक्सीन के लिए काम चल रहा है. पटना के एम्स में भी वैक्सीन का पहला ट्रायल किया गया है.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. हमलोग केंद्र की गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को हर संभव राहत देने का काम किया जा रहे है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमसब मिलकर कोरोना संक्रमण से निपटने में सफल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget