PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर संसद से देश को भरोसा दिया है कि संकट की घड़ी में जरूर है लेकिन हम मिलकर इस स्थिति का मुकाबला करेंगे और इन हालात को हराकर और मजबूत होंगे..मिडिल ईस्ट में युद्ध के माहौल से पूरी दुनिया में आए संकट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से देश को संबोधित किया..और कहा कि युद्ध से कठिन हालात पूरी दुनिया में हैं.. और अगर युद्ध लंबा हुआ तो इसके परिणाम गंभीर होंगे... इसलिए हमें तैयार रहना होगा क्योंकि ये संकट की घ़ड़ी में ही हमारे हौसले की परीक्षा है होती है.... युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित हुए हैं.. लेकिन क्रूड ऑयल की सप्लाई जारी है.. इसलिए तेल संकट नहीं आए.. किसानों को खाद भी मिलती रहेगी ये सब सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 7 एम्पावर्ड ग्रुप बनाए गए हैं और मुश्किल आए उसका समाधान करने के लिए सरकार तैयार है...






























