एक्सप्लोरर

नीति आयोग की रिपोर्ट से CM नीतीश कुमार ने झाड़ा पल्ला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल सुनते ही कहा- पता नहीं

नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया था. शनिवार को सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार बचते दिखे.

पटनाः नीति आयोग (Niti Aayog) की रिपोर्ट के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भले ही सवाल उठ रहे हों लेकिन इसके बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कोई जानकारी नहीं है. शनिवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबलोगों को ना सिर्फ महात्मा गांधी के विचारों को या उनको मानकर आगे चलना है बल्कि नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचना भी है. ताकि देश आगे बढ़े और सबलोगों में आपस में प्रेम बना रहे. इस दौरान जब मीडिया की ओर से नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो नीतीश कुमार ने पल्ला झाड़ लिया. कहने लगे पता नहीं.

नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया था. तेजस्वी का कहना था कि 16 वर्षों के थकाऊ परिश्रम के बूते बिहार को नीचे से नंबर-1 बनाने पर नीतीश कुमार को बधाई. 40 में से 39 लोकसभा एमपी और डबल इंजन सरकार का बिहार को अद्भुत फायदा मिल रहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार देश के जिला अस्पतालों में सबसे कम बेड बिहार में हैं.

बिहार में केवल छह बेड प्रति लाख आबादी

गुरुवार को जारी नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पतालों में प्रति लाख आबादी बेड की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर है. यहां प्रति लाख आबादी 20 बेड हैं. जबकि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात में 19, पंजाब, आंध्रप्रदेश और असम में 18, जम्मू कश्मीर में 17, महाराष्ट्र में 14, हरयाणा और उत्तरप्रदेश में 13, तेलंगाना में 10, झारखंड में नौ और बिहार में केवल छह बेड प्रति लाख आबादी उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें- 

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार LJP संसदीय बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की, तारापुर और कुशेश्वरस्थान से उतारेगी उम्मीदवार

Bihar Politics: ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ को मजबूत करने में जुटे तेज प्रताप यादव, युवाओं को सिखाएं राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में बाढ़ का कहर, लोग बोले- 'भगवान भरोसे छोड़ दिया'
पटना में बाढ़ का कहर, लोग बोले- 'भगवान भरोसे छोड़ दिया'
पटना में गंगा का रौद्र रूप! HFL पार कर 50.53 मीटर पहुंचा जलस्तर
पटना में गंगा का रौद्र रूप! HFL पार कर 50.53 मीटर पहुंचा जलस्तर
राघोपुर में बाढ़ में पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, खुद परोसा खाना
राघोपुर में बाढ़ में पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, खुद परोसा खाना
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget