एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूप नारायण झा का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

Cm Nitish Mourns On Demise Of Roop Narayan Jha: शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे. झंझारपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

मधुबनी: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूप नारायण झा (Roop Narayan Jha) का शनिवार सुबह निधन हो गया. झंझारपुर अंतर्गत पथराही गाँव स्थित उनके निवास स्थान पर हृदय गति (Heart Attack) रुक जाने से उनकी मौत हो गई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उनके निधन पर शोक जताया है.

शनिवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "पूर्व मंत्री रूप नारायण झा जी का निधन दुःखद. वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. स्व० रूप नारायण झा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."

यह भी पढ़ें- Banka News: बांका के पापहरणी सरोवर में नहाने के दौरान 3 युवक डूबे, 2 की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

राजकीय सम्मन के साथ दी गई अंतिम विदाई

पूर्व विधायक रूप नारायण झा मूल रूप से लखनौर प्रखंड के नवटोल गांव निवासी थे. वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे. झंझारपुर स्थित पूर्व मंत्री रूप नारायण के निवास स्थान के पास ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, झंझारपुर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, एसडीपीओ आशिष आनंद, लखनौर बीडीओ विनोद आनंद, सीओ विकेश पांडेय, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

पूर्व विधायक का राजनीतिक सफर

मधेपुर के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूप नारायण झा 1990 में जेडीयू, 1995 में आरजेडी और 2005 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर मधेपुर से विधायक बने थे. वे 1990 में जलसंसाधन राज्य मंत्री और 1995 में राज्य भाषा राज्य मंत्री बने थे. वहीं सन् 1990 में रूप नारायण झा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा नन्दन झा के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी हरखू झा को हराकर विधायक बने. इसके बाद फिर 1995 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा नन्दन झा को हराकर विधायक बने और 2005 में बतौर निर्दलीय उमीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार में जब बजा भोजपुरी का ये वाला गाना तो हो गई जमकर मार, दुर्गा पूजा के समापन पर स्कूल में हुआ था आर्केस्ट्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget