एक्सप्लोरर

Watch: बिहार में जब बजा भोजपुरी का ये वाला गाना तो हो गई जमकर मार, दुर्गा पूजा के समापन पर स्कूल में हुआ था आर्केस्ट्रा

Fight On Pintu Lal Yadav Bhojpuri Song: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट की घटना के बाद कार्यक्रम को बंद करा दिया गया था. स्कूल में लोहागीर पूजा समिति द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) के समापन पर बीते शुक्रवार को ऑर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ. आयोजन में भोजपुरी गाने पर बार-बालाएं स्टेज पर डांस कर रही थीं. इस दौरान एक अश्लील भोजपुरी गाने (Pintu Lal Yadav Song) पर दो गुट आपस में भिड़ गए. उनके बीच जमकर मारपीट हुई. एक गुट गाने को बंद करने की मांग कर रहा था. दूसरा गुट गाने को बजाने के लिए अड़ा था. उजियारपुर के लोहागीर गांव स्थित एक संस्कृत स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

अश्लील गाने को लेकर भिड़े दो गुट

भोजपुरी गाना देवरा ढोड़ी..चल रहा था. तभी गाने को लेकर विवाद छिड़ गया और दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के कुछ देर बाद से ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि मारपीट की घटना के बाद कार्यक्रम को बंद करा दिया गया था. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा समापन को लेकर लोहागीर पूजा समिति द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: मकईया में राजा जी... बिहार के नालंदा में आस्था के नाम पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल 

बार बालाएं लगा रही थी ठुमके तभी हो गया बवाल

प्रोग्राम में आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को डांस व गाना गाने के लिए बुलाया गया था. लोग नाच गाने का आनंद ले रहे थे. इसी बीच जैसे ही देर रात कलाकारों के द्वारा भोजपुरी गीत देवरा ढोड़ी.. पर लड़कियों का डांस शुरू हुआ वैसे ही लोगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान आयोजक की ओर से मंच पर खड़े युवक भीड़ में कूद गए और मारपीट शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी. कुछ लोग इस गाना को बंद कराने की मांग कर रहे थे जबकि आयोजक पक्ष इस गाने को जारी रखने पर डटे हुए थे.

गांव के लोगों ने किया बीच-बचाव नहीं तो हो जाता खूनी खेल

गांव के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन मारपीट हो जाने के कारण कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया. वहीं कुछ लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पूरी मारपीट की घटना देखी जा सकती है. इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. मारपीट की घटना का वीडियो वायरल की जानकारी उन्हें मीडिया से मिल रही है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Siwan News: CM नीतीश के चहेते नेता का डांस सोशल मीडिया पर वायरल, बार-बालाओं संग जमकर लगा रहे ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget