एक्सप्लोरर

Banka News: बांका के पापहरणी सरोवर में नहाने के दौरान 3 युवक डूबे, 2 की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

Papharni Sarovar Banka Incidence: नहाने के दौरान ही तीनों युवक गहरे पानी में चले हए. शोर होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई. पुलिस ने कई घंटों की खोजबीन के बाद दोनों की लाशें बरामद की.

बांका: जिले के पापहरणी सरोवर (Papharni Sarovar) में शनिवार को स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए. इसमें दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. वहीं एक युवक को स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया है. घटना बौंसी एवं बाराहाट थाना क्षेत्र के सीमा पर अवस्थित मंदार पर्वत की तराई स्थित सरोवर में घटी है. मृतकों की घरों में मौत की सूचना के बाद से ही कोहराम मचा है.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी सागर कुमार और पंजवारा थाना क्षेत्र के वैदाचक गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है. वहीं बाराहाट थाना क्षेत्र के पनिया गांव निवासी विकास कुमार को ग्रामीणों ने बचाया. तीनों युवक पापहरणी सरोवर में स्नान करने गए थे. बताया जाता है कि स्नान के क्रम में तीनों गहरे पानी में चले गए जिसमें डूबकर दो युवक आशीष कुमार एवं सागर कुमार की मृत्यु हो गई. वहीं विकास कुमार बच गया.

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं और नहाने आए लोगों की सरोवर के पास काफी भीड़ उमड़ पड़ी. काफी लोगों ने डूबते हुए युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी विफल रहे. एक की ही जान बच पाई. वहीं डूबने के बाद एक युवक आशीष कुमार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह तैर कर बाहर निकाला और अस्पताल ले गए. इस क्रम में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बौंसी पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे युवक सागर के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: उफान पर गंडक नदी, कई घर और सड़कें पानी से लबालब, मोतिहारी में मंडराया भयंकर बाढ़ का खतरा

बाल-बाल बचा तीसरा युवक

एक अन्य युवक विकास कुमार को उपचार के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल भेजा गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि विकास कुमार गोड्डा जिला अंतर्गत मोतिया गांव स्थित अडानी पावर प्लांट में गार्ड की नौकरी करता है. पुलिस ने दोनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है. बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद दोनों मृतकों के घर-परिवार सहित आसपास में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार में जब बजा भोजपुरी का ये वाला गाना तो हो गई जमकर मार, दुर्गा पूजा के समापन पर स्कूल में हुआ था आर्केस्ट्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget