एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से तनाव के बीच पूर्णिया में CM नीतीश की अहम बैठक, सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर चर्चा

Bihar News: बिहार में हाई अलर्ट के मद्देनजर बैठकों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों ने सुरक्षा पर फीडबैक दिया.

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में शनिवार (10 मई, 2025) को हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग में सीमावर्ती जिलों के पुलिस- प्रशासनिक, रेलवे और सशस्त्र बलों के अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लिया. अधिकारियों ने बॉर्डर वाले इलाकों में गश्ती, आवागमन की निगरानी, चौकसी पर प्रजेंटेशन दिया.

मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा. अधिकारियों को सेना और केंद्र सरकार के साथ तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश मिला. मीटिंग में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी ने भी शिरकत की. आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री पटना रवाना हो जाएंगे. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था. पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार से हमले किए जा रहे हैं. विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दी गई है. अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन मोड में हैं. सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है. किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण नेपाल बांग्लादेश के बॉर्डर नजदीक हैं.

सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

बिहार सरकार आंतरिक सुरक्षा की दिशा में केंद्र के साथ समन्वय बनाए हुए है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को देखते बिहार में बैठकों का दौर जारी है. इससे पहले शुक्रवार (09 मई, 2025) को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. बैठक में गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन, एजीडी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद, सभी जोन आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम और एस के साथ रेल एसपी भी शामिल हुए थे. 

ये भी पढ़ें- जहानाबाद में ट्रक और बाराती बस की भीषण टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल PMCH रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget