एक्सप्लोरर

जहानाबाद में ट्रक और बाराती बस की भीषण टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल PMCH रेफर

Road Accident: जहानाबाद में बाराती बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलाका दहल उठा. आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े.

Jehanabad Road Accident: बिहार के जहानाबाद में शनिवार (10 मई, 2025) तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है. बस और की ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, करीब एक दर्जन लोग घायल बताए गए हैं. घटना पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि बाराती बस जहानाबाद आ रही थी. इस दौरान लोदीपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया. आनन फानन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को पहुंचाने के लिए मौके पर एंबुलेंस बुलाया. एंबुलेंस की मदद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रक और बस की भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान प्रिंस, अयोध्या राम और चिंतामणि के रूप में हुई है.

बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतना भीषण था कि इलाका दहल उठा. आवाज सुनकर मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. यात्रियों ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. बाराती बस लाल भदसारा कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई हुई थी. शादी के बाद वापस लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया.

तीन लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए. घायलों को आनन फानन जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया. स्थिति को देखते हुए कई घायलों को पीएमसीएच डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. ट्रक चालक की हालत भी गंभीर बताई गई है. चालक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. सदर अस्पताल के डॉक्टर अन्य घायलों का इलाज करने में जुटे हैं. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को पुलिस ने दे दी है.  

ये भी पढ़ें- Bihar News: बाल विवाह में दूसरे पायदान पर बिहार, जानिए कितनी उम्र में लड़कियां बन जाती हैं मां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget