एक्सप्लोरर

Bihar News: विजय चौधरी ने केंद्र को बताया धूम-धड़ाके वाली सरकार, जानिए CM नीतीश के मंत्री ने क्यों कही ये बात

Bihar Caste Based Enumeration: विजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी असमंजस में है. उनको समझ में नहीं आ रहा है कि हम पक्ष में हैं कि पक्ष में हैं.

पटना: बिहार में हो रही जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बिहार सरकार (Bihar Government) को हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन बीजेपी और महागठबंधन के नेता एक-दूसरे पर टिप्पणी कर रहे हैं. बिहार सरकार के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने जाति आधारित गणना मामले में मंगलवार (22 अगस्त) को बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

जातीय गणना को लेकर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है. पहले तो इन लोगों ने लोकहित याचिकाओं के माध्यम से इस गणना को रोकने की कोशिश पटना हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक की, लेकिन उसमें भी लगातार ये लोग असफल होते रहे. सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन हास्यास्पद बात है कि उन्होंने कहा- "हम इस तरफ या उस तरफ नहीं हैं, लेकिन इस कवायद के कुछ परिणाम हो सकते हैं और इसलिए हम अपना जवाब दाखिल करना चाहेंगे." समझिए कि क्या स्थिति है. सोच लीजिए नरेंद्र मोदी की कितनी धूम-धड़ाके वाली सरकार है.

विजय चौधरी ने कहा कि जाति आधारित गणना नीतीश कुमार की सरकार करवा रहा है तो केंद्र सरकार और बीजेपी इतनी असमंजस में है कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि हम पक्ष में हैं कि पक्ष में हैं. बात साफ है कि बीजेपी और केंद्र सरकार किसी तरह इस मामले को रोकना चाहती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि वह अकारण इसको रोकना नहीं चाहता है.

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जातिगत सर्वेक्षण की अनुमति देने के पटना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान बड़ी टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से सोमवार (21 अगस्त) को कहा कि वह इस प्रक्रिया पर तब तक रोक नहीं लगाएगा जब तक कि वे (याचिकाकर्ता) इसके खिलाफ प्रथम दृष्टया ठोस आधार नहीं देते.

यह भी पढ़ें- BJP का 2025 वाला 'सीक्रेट मिशन' लीक! मुकेश सहनी बोले- 'भाजपा ने CM कैंडिडेट का ऑफर दिया, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget