एक्सप्लोरर

BJP का 2025 वाला 'सीक्रेट मिशन' लीक! मुकेश सहनी बोले- 'भाजपा ने CM कैंडिडेट का ऑफर दिया, लेकिन...'

VIP Supremo Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी यात्रा से दिल्ली की सरकार हिलने लगी है. कहा कि जो निषाद को आरक्षण देगा उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी. 

पटना: वीआईपी सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) बिहार में यात्रा कर रहे हैं. सोमवार (21 अगस्त) को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत वो वैशाली पहुंचे. उन्होंने दुलौर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के 2025 वाले मिशन का सीक्रेट लीक कर दिया. मुकेश सहनी ने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें ऑफर दिया था कि पार्टी का विलय कर लें. 2025 में उन्हें पार्टी सीएम उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन हमें अपनी झोपड़ी का ही राजा बनना है.

हरि सहनी का नाम लिए बिना साधा निशाना

मुकेश सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के पांच करोड़ निषाद समाज के हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान आए, उन सभी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है. हाल ही में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हरि सहनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी ने अभी एक व्यक्ति को आगे किया है, लेकिन 4 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 वंचित हैं.

सहनी बोले- यात्रा से हिलने लगी दिल्ली की सरकार

वीआईपी सुप्रीमो ने केंद्र पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला. कहा कि उनकी यात्रा से दिल्ली की सरकार हिलने लगी है. समाज को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र रचने लगी है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब निषाद का बेटा न गुमराह होगा, न टूटेगा.

मुकेश सहनी ने कहा कि अधिकारी मांगने से नहीं मिलेगा. इसके लिए संघर्ष जरूरी है जिसको लेकर वह संकल्प यात्रा पर निकल चुके हैं. उन्होंने बिहार सरकार पर भी आरोप लगाए. कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार सरकार को समर्थन दिया लेकिन उनकी मांगों पर आरक्षण के मुद्दे पर बिहार सरकार ने धोखा दिया. कहा कि जो निषाद को आरक्षण देगा उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने बताया बिहार में बढ़ते अपराध का क्या है कारण, कहा- सरकार के प्रवक्ता थेथरोलॉजी कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget