एक्सप्लोरर

Bihar Chhath Puja 2024: 'हम बराबर यहां...', बेगूसराय के सिमरिया घाट पर छठ की तैयारी देख CM नीतीश हुए गदगद

Nitish Kumar News: बेगूसराय के सिमरिया घाट का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Bihar Chhath Puja 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (6 नवंबर) बेगूसराय जिले के नवनिर्मित सिमरिया घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर तैयार किए गए घाट का जायजा लिया. जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमरिया धाम काफी अच्छा बन गया है. यहां आने वाले लोगों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. हम बराबर यहां आकर देखते रहे हैं. बता दें कि छठ पूजा की तैयारी को लेकर सीएम नीतीश काफी एक्टिव हैं. पटना सहित कई स्थानों पर लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं.

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए कई फरमान

वहीं, अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार का पुख्ता प्रबंध रखें. छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार की बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराएं. छठ घाट एवं मार्गों में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि व्रती सहूलियतपूर्वक घाट तक आवागमन कर सकें. 

निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पुल का लिया जायजा

वहीं, सीएम नीतीश ने सिमरिया धाम में नवनिर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र का भी परिभ्रमण किया और वहां उपस्थित साधु-संतों से मुलाकात की. इसके साथ ही राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन सड़क पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. सीएम नीतीश के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद संजय कुमार झा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: Bihar Chhath Puja: पूरा बिहार हुआ छठमय, तस्वीरों में देखिए दूधिया रोशनी से जगमगते और साज सज्जा वाले पटना के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget