एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग में यह भर्ती हुई है. खास बात यह है कि 315 में 150 महिलाएं हैं. इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे.

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (19 मई, 2025) को पटना के कृषि भवन में नवनियुक्त 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग में यह भर्ती हुई है. खास बात यह है कि इसमें 150 महिलाएं हैं. इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और जयंत राज के अलावा कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे.

नियुक्ति पत्र देने के बाद बिहार के किसानों को सुदृढ़ बनाने के लिए नीतीश कुमार ने कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरा (भोजपुर) में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से 'कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय' के काम की शुरुआत की. साथ ही 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया.

'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की हुई शुरुआत

दूसरी ओर किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की भी मुख्यमंत्री ने शुरुआत की. कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इस ऐप से किसान विभिन्न योजनाओं को जान सकेंगे. आवेदन से लेकर स्थिति तक को देख सकते हैं. स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी आसानी से मिलेंगी.

इस ऐप की यह विशेषता है कि इसमें किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गई है. इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान आदि की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा पौधा संरक्षण सलाह, फसलों के बाजार मूल्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिहार कृषि रेडियो, मौसम संबंधित जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी.

साथ ही सीएम द्वारा कृषि भवन परिसर में 23 किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर खरीफ महाभियान 2025 की शुरुआत भी की गई. इन वाहनों के माध्यम से योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीकों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget