एक्सप्लोरर

फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक

Bihar News: पुलिस के अनुसार, किम यंग डे भारत में वर्क वीजा पर आया था. 2021 के जनवरी माह में उसका वीजा समाप्त हो गया था जिसके बाद अवैध तरीके से वह यहां रह रहा था.

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से एक कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. बिहार पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की टीम ने बीते रविवार (18 मई) को संयुक्त रूप से कार्रवाई की. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम किम यंग डे है जो रक्सौल के एक होटल में बिना वीजा के रह रहा था. सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. आज (सोमवार) न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

बताया जाता है कि 2021 के जनवरी माह में उसका वीजा समाप्त हो गया था जिसके बाद अवैध तरीके से वह यहां रह रहा था. पुलिस के अनुसार, किम यंग डे भारत में वर्क वीजा पर आया था. वह तमिलनाडु की कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था. बीते 17 मई को तमिलनाडु से वह बिहार के बरौनी जंक्शन आया. फिर टैक्सी से रक्सौल तक पहुंचा. वह नेपाल के रास्ते दक्षिण कोरिया लौटने की तैयारी कर रहा था. इस पूरे मामले में रक्सौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मणिपुर की लड़की से किया प्यार… एक बेटी हुई

यह भी जानकारी मिली है कि तमिलनाडु में रहने के दौरान ही शख्स ने फेसबुक के माध्यम से मणिपुर की रहने वाली एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया. इसके बाद 2019 से लिव-इन में रहने लगा. इस दौरान फरवरी 2023 में एक बेटी हुई है. सबसे बड़ी गलती यह है कि जनवरी 2021 में वीजा समाप्ति के बाद भी कोरियाई नागरिक रह रहा था. वीजा विस्तार को लेकर वह दलाल से भी संपर्क में था. एक मित्र की सलाह पर वह रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था. 

इस पूरे मामले में रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक होटल से दक्षिण कोरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला है कि जनवरी 2021 में वीजा समाप्त होने के बाद भी वह तमिलनाडु में रह रहा था. लिव इन में रहने के दौरान एक लड़की भी हुई है. भारत से नेपाल के रास्ते दक्षिण कोरिया लौटने के फिराक में था तभी रक्सौल से पकड़ा गया है.

उसके पास से दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट, भारतीय मूल का आधार कार्ड, मोबाइल फोन, एक हजार का 80 नेपाली नोट, 500 का 207 भारतीय नोट आदि मिला है.

यह भी पढ़ें- '...तो पार्टी से बाहर कर देता', विजय शाह-जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget