एक्सप्लोरर

Begusarai: CM नीतीश ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत, स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया. यमुना भगत स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है.

Bihar News: बेगूसराय दौरे पर गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (09 मई, 2025) को कई कार्यक्रमों में शिरकत की. उन्होंने डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने 22 योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र प्रदान किया. उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ी काफी खुश नजर आए. 

तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत पिढ़ौली में ने विभिन्न विभागों और जीविका दीदियों के स्टाल लगाए गए थे. मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन किया. कार्यक्रम के बाद उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम में भी शिरकत की. इसके अलावा, उन्होंने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की. अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि यमुना भगत स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेगूसराय दौरा

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के खिलाड़ियों से बातचीत कर हौसलाअफजाई की. बता दें कि बिहार में रविवार (04 मई, 2025) से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आगाज हुआ है. पहली बार बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है. पांच जिलों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

पांच शहरों में नालंदा का राजगीर, भागलपुर, गया, पटना और बेगूसराय शामिल हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है. खिलाड़ियों के साथ आम लोगों में भी गजब का उत्साह है.

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने PM मोदी की शान में पढ़े कसीदे, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget