एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- पता नहीं कौन हैं उनके 'एडवाइजर'

सीएम नीतीश ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा इसी में है कि सदन में सबकी भागीदारी ठीक ढंग से हो. सबको अपनी बात रखने का अधिकार है. वो लोग पूरे सेशन सही रहे, लेकिन अंत में क्या मन में आया कि ऐसा करने लगे.

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो घटना हुई उसका असर आज भी देखने को मिला. विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की. इधर, विरोध के बीच बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू की गई. सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेे सदन के सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कल की घटना की चर्चा की और बिना तेजस्वी का नाम लिए कहा कि मुझे समझ नहीं आता उनके एडवाइजर कौन हैं.

केवल अपना समय बर्बाद कर रहे हैं लोग

उन्होंने कहा, " प्रश्न पूछने का अधिकार सबके पास है. सब पूछते भी हैं. लेकिन फिर कुछ लोगों के मन में क्या बात आती है कि ऐसा व्यवहार करने लगते हैं. ऐसे लोगों के एडवाइजर कौन हैं, पता नहीं. लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला. ऐसा करके वो लोग केवल अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. जो अधिकार उन्हें मिला है, उसका सही ढंग से उपयोग नहीं कर रहे हैं. सदन में तो हर निर्णय सबसे बात करके लिया गया है. सामान्य रूप से सदन चला है. लकिन आखिर में पता नहीं क्या हो गया."

सीएम नीतीश ने कहा, " कल जो भी घटना हुई वो ठीक नहीं थी. सदन में बहुमत जिनको होता है, सरकार उनकी बनती है. सरकार भी बहुमत के आधार पर ही बनती है. हालांकि, सभी लोगों को अपनी बात सदन के अंदर रखनी चाहिए. कल के पहले सारे लोगों रहते थे, कितनी बातें बोलते थे. किस-किस तरह की बात बोलते थे. विधानसभा अध्यक्ष सबको कितनी अनुमति देते थे. लेकिन पता नहीं क्या हुआ, कहां से कोई बात आई. कितनी देर विरोध हुआ. लेकिन आखिरकार बिल पास किया गया और सारा काम भी हो गया."

सदन में ठीक ढंग से हो सबकी भागीदारी

उन्होंने कहा कि आज भी उनके प्रस्तावों पर ही बात हो रही है. लेकिन क्या हुआ ये वो लोग ही जानें, कैसी मानसिकता है. लेकिन लोकतंत्र की मर्यादा इसी में है कि सदन में सबकी भागीदारी ठीक ढंग से हो. सबको अपनी बात रखने का अधिकार है. पूरे सेशन सही रहे, लेकिन अंत में क्या मन में आया कि ऐसा करने लगे. हमें उससे कोई मतलब नहीं है. हमारे सभी मंत्री अपनी पूरी बातें रखते हैं और सभी सवालों का जवाब देते हैं.

उन्होंने जेडीयू महेश्वर हजारी को भी विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी. साथ ही विपक्ष के सदन में नहीं आने पर चुटकी भी ली. उन्होंने कहा कि ये घोर आश्चर्य की बात है, जब दूसरे पक्ष ने भी नॉमिनेशन दाखिल किया था, तो वे आए क्यों नहीं? उन्हें उपस्थित रहना चाहिए था. लेकिन लोगों को मालूम था कि बहुमत तो है कि इसलिए ऐसे ही नॉमिनेशन कर दिया और बाद में आए ही नहीं. मालूम हो कि विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से भूदेव चौधरी ने नामांकन किया था, लेकिन मंगलवार को विधानसभा में हुए हंगामे के बाद आज विपक्ष के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया और सदन में नहीं गए.

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी यादव ने दी पूरे कार्यकाल विधानसभा का बहिष्कार करने की चेतावनी, कहा- माफी मांगें नीतीश कुमार बिहार विधानसभा परिसर में विपक्ष ने चलाया समानांतर सदन, भूदेव चौधरी को बनाया अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget