एक्सप्लोरर

'कॉकरोच का भी चेहरा बेनकाब हो गया', BJP के इस नेता का बड़ा बयान

गिरिराज सिंह ने सीजेपी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग देश के अंदर अराजकता का माहौल बनाना चाहते थे. यह गांधी का देश है, बुद्ध का देश है. यह अहिंसा का देश है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीजेपी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने कहा, एक कॉकरोच था और उसका भी चेहरा बेनकाब हो गया. ये लोग देश के अंदर अराजकता का माहौल बनाना चाहते थे.

गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी देश में सिविल वॉर कराना चाहते थे. ये चाहते थे कि देश के अंदर पुलिस गोली चलाए. यही उनका मकसद रहा और इसका पर्दाफाश हुआ. इसमें बाहरी ताकतें भी लगी हुई थीं."

उन्होंने दावा किया कि इस साजिश में बाहरी ताकतों के साथ-साथ कट्टरपंथी तत्व, शाहीन बाग के लोग और दिल्ली यूनिवर्सिटी मुस्लिम स्टूडेंट्स संगठन के लोग शामिल थे.

मुंबई की घटना का किया जिक्र

आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी मुंबई से एक मामला सामने आया है, जिसमें कहा गया कि गैर-मुसलमानों की दुकानों को लूटा जाएगा और आग लगाई जाएगी. कौन थे ये लोग? यानी कट्टरपंथी तत्व भी इसमें घुस गए थे. जो पहली बार दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ, उसमें शाहीन बाग के लोग भी साथ थे.

उन्होंने कहा कि मुझे कहने में कोई परहेज नहीं है. किसी मुस्लिम संगठनों के लोगों ने इस बात को कहने में परहेज किया कि दिल्ली की पहली घटना में दिल्ली के कुछ मुस्लिम नवयुवकों का काफी योगदान रहा, जो कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे. ये देश के अंदर वही माहौल बनाना चाहते थे जो दुनिया के दूसरे देशों में देखने को मिला. चाहे फ्रांस हो, श्रीलंका हो, बांग्लादेश हो या नेपाल, वैसी स्थिति भारत में पैदा करने की साजिश थी. इसका खुलासा एक प्रतिष्ठित अमेरिकी न्यूज संस्थान ने भी किया.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया झूठ का 'ठेकेदार', बोले- मुकदमा चले

उन्होंने कहा कि जब यह सब खुल गया, तो इनके टूल कौन बन गए? राहुल गांधी. आप याद कीजिए, वे नेता प्रतिपक्ष की तरह बात नहीं करते थे. वे कहते थे, "मोदी हट जाएगा, तीन महीने में हट जाएगा." यानी उनके दिमाग में था कि कोई बड़ा आंदोलन होगा, सिविल वॉर होगा और सरकार हट जाएगी.

बीजेपी नेता ने कहा कि यह देश एक लोकतांत्रिक देश है. यह लोकतंत्र से चलेगा. यह गांधी का देश है, बुद्ध का देश है. यह अहिंसा का देश है. यहां हिंसा नहीं चलेगी. यहां संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए कानून से देश चलेगा. आपको सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए. आप किसको मूर्ख बना रहे हैं?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग देश के विकास को रोकना चाहते हैं, आर्थिक नाकाबंदी करना चाहते हैं. भारत का नौजवान स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानता है. उसका आदर्श बांग्लादेश जैसी अराजक स्थिति नहीं हो सकती.

यह भी पढ़ें- नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार के DG कुंदन कृष्णन पर सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप, 100 करोड़ की संपत्ति?
बिहार के DG कुंदन कृष्णन पर सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप, 100 करोड़ की संपत्ति?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, छात्र-अभ्यर्थियों को दौड़ाकर किया डिटेन
पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, छात्र-अभ्यर्थियों को दौड़ाकर किया डिटेन
राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया झूठ का 'ठेकेदार', बोले- मुकदमा चले
राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया झूठ का 'ठेकेदार', बोले- मुकदमा चले
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई
Embed widget