एक्सप्लोरर

चिराग ने CM नीतीश पर किया अटैक, कहा- JDU को दिया गया एक भी वोट कल पलायन करने को करेगा मजबूर

चिराग ने कहा कि मेरे पास उनके आशीर्वाद के अलावा अगर कुछ है तो वो है उनकी 5 दशकों की जन सेवा बिहार और बिहारवासियों के उनके सपने को लेकर मैं लोगों के बीच जाऊंगा.

पटना: एनडीए में रहते हुए भी लगातार नीतीश कुमार की फजीहत कर रहे चिराग पासवान ने एनडीए से किनारा करने के बाद अब खुले तौर पर नीतीश कुमार पर अटैक करना शुरू कर दिया है. कल एनडीए से अलग होने की घोषणा करने की बाद आज चिराग पासवान ने ट्वीट कर जेडीयू को वोट नहीं देने की अपील की. वहीं एक पत्र जारी कर अपनी मनोदशा बिहार की जनता के साथ साझा की.

जेडीयू को दिया गया वोट पलायन करने पर करेगा मजबूर

चिराग ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है. करोड़ों बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है. जेडीयू के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा.

पापा के स्वास्थ्य को लेकर हूं चिंतित

वहीं अपने पत्र में चिराग पासवान ने लिखा कि आज आप लोगों को यह पत्र लिखते वक्त जहां एक तरफ मैं उत्साह और ऊर्जा से लबरेज हूं, तो वहीं दूसरी तरफ पापा के अस्वस्थ होने के कारण चिंतित और परेशान भी हूं. उन्हें हॉस्पिटल बेड पर उपकरणों से घिरा देखकर सामान्य बने रहना आसान नहीं है. हर बेटे की तरह मेरे लिए भी उनकी मौजूदगी ही मेरी ताकत है.

ताकतवर लोगों के खिलाफ हुआ हूं खड़ा

चिराग ने कहा कि मेरे पास उनके आशीर्वाद के अलावा अगर कुछ है तो वो है उनकी 5 दशकों की जन सेवा बिहार और बिहारवासियों के उनके सपने को लेकर मैं लोगों के बीच जाऊंगा. मुझे पता है कि मैं ताकतवर लोगों के खिलाफ खड़ा हो गया हूं. लेकिन बिहार को फर्स्ट बनाने का जो सपना पापा ने बिहारियों के लिए देखा था, उसे अंजाम तक पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करूंगा.

पार्टी हित से ऊपर राष्ट्र हित

उन्होंने कहा कि पापा आज मेरे साथ होते तो कई मुश्किलें आसान हो जाती, लेकिन मुझे पता है कि पापा को गर्व है कि उनका बेटा चिराग इतनी मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से नहीं हिला और जो बातें वह पिछले एक वर्ष से "बिहार फस्स्ट बिहारी फर्स्ट" के माध्यम से कहता आया है, आज भी उन्हीं बातों पर अडिग है. पापा ने हमेशा कहा है कि व्यक्तिगत हित से ऊपर पार्टी हित होता है और पार्टी हित से ऊपर राष्ट्रहित होता है आज राष्ट्रहित और बिहार हित में सही फैसला लेने का यही समय है.

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सोच मिटने नहीं दूंगा

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता में पापा के प्रति जो प्यार है वो मुझे भी मिलेगा. जब से मैं सक्रिय राजनीति में आया हूँ तब से मैंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य किया है, लेकिन अब बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे, जिससे बिहार की खो रही अस्मिता को लौटाया जा सके. पापा का अंश हूँ कभी भी परिस्थितियों से हार नहीं मानूंगा और ना ही किसी भी कीमत पर "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" की सोच को मिटने दूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget