एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हाजीपुर में भतीजे चिराग की हुंकार ने बढ़ाई चाचा पशुपति की चिंता, बोले- मैं ना झुकूंगा और ना टूटूंगा

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान ने मंगलवार को हाजीपुर में भारी सभा का आयोजन किया था. इस सभा में उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एलजेपी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मंगलवार को सभा को संबोधित करते हुए चाचा पशुपति पारस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. भरे मंच से चिराग पासवान ने फिल्म पुष्पा राज का डायलॉग बोला. उन्होंने कहा कि मैं शेर का बेटा हूं, रामविलास पासवान का बेटा हूं, ना मैं ना झुकूंगा और ना टूटूंगा और डरता तो मैं किसी से नहीं हूं चाहे जितनी ताकत कोई लगा ले. आगे पार्टी तोड़ने काआरोप चाचा पशुपति पर चिराग ने लगाया. चिराग ने कहा है कि बड़ी-बड़ी ताकत मेरे पीछे लगाई गई थी कि चिराग पासवान की राजनीति को समाप्त कर दे, परिवार को तोड़ दे, चिराग पासवान की राजनीतिक को समाप्त कर मिट्टी में मिलना चाहते थे.  

मैं सिर पर कफन बांध के निकला हूं- चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा कि मैं सिर पर कफन बांध के निकला हूं जब तक बिहार को विकसित बनाने के लिए, 'बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट' को बनाने के लिए, जब मेरी पार्टी और परिवार टूटा था तो सिर्फ मैं आप लोगों के बदौलत ही आगे बढ़ा हूं. पिता के जाने के बाद हम और हमारी मां और नानी जो वह भी अब दुनिया में नहीं रही, जिन्होंने हिम्मत देने का काम किया. आगे उन्होंने कहा कि हाजीपुर को हमेशा हमारे नेता हाजीपुर को अपना मानते थे. हाजीपुर की पहचान हमारे पिता के नाम से है और पूरे दुनिया में हमारे नेता की पहचान का वर्ल्ड गिनीज बुक में आप लोगों ने नाम दर्जन करने का काम किया है. एक बार और गिनीज बुक में रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है ना आप सब?

भारी भीड़ जुटी

एलजेपी रामविलास के प्रमुख ने कहा कि हाजीपुर एक बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हाजीपुर में यह मामूली भीड़ नहीं है. हाजीपुर की धरती ने विजय का शंखनाद कर दिया है. हाजीपुर के क्षेत्र के लिए पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का मैं प्रयास कर रहा हूं. आगे उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब से आजादी हुई है तब से कांग्रेस से लेकर जनता दल के कई मुख्यमंत्री ने बिहार पर राज किया है, लेकिन बिहार आज भी पिछड़ा है. सभी ने सिर्फ बिहार से और आप लोगों का वोट लेने का ही काम किया है. बिहार में विकास नहीं हुआ. लंबे समय से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार में विकास नहीं हो रहा है. अपराध का बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री पद पर रहना चाहिए?

चाचा-भतीजे की लड़ाई तेज हो गई है

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी एनडीए गठबंधन के घटक दल है. इस गठबंधन में चिराग के चाचा पशुपति पारस भी हैं, जो अभी कैबिनेट मिनिस्टर हैं. मिनिस्टर रामविलास पासवान के निधन के बाद चाचा पशुपति पारस हाजीपुर से अभी सांसद हैं, लेकिन पार्टी में बगावत होने के बाद चाचा-भतीजे की लड़ाई तेज हो गई है. अब चिराग पासवान सीधे हाजीपुर में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर अपने चाचा पशुपति पारस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और चुनावी शंखनाद का बिगुल हाजीपुर से फूंक दिया है. चिराग पासवान ने संकल्प महासभा का समापन आज अपने पिता के कर्मभूमि हाजीपुर में किया है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'इंडिया' में CM नीतीश के कन्वीनर नहीं बनने के पीछे प्रशांत किशोर ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी, किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget