एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'इंडिया' में CM नीतीश के कन्वीनर नहीं बनने के पीछे प्रशांत किशोर ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी, किया सबकुछ साफ

Prashant Kishor Statement: 'इंडिया' गठबंधन में सीएम नीतीश के कन्वीनर नहीं बनने पर प्रशांत किशोर ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इतना अनुभव तो है.

पटना: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार को कहा कि जहां तक 'इंडिया' का सवाल है, 'इंडिया' में सबसे बड़ा दल कांग्रेस है, दूसरा सबसे बड़ा दल टीएमसी है, तीसरा सबसे बड़ा दल डीएमके है तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को संयोजक कैसे बना दिया जाएगा? नीतीश कुमार को स्वयं पता है कि वो नहीं बन सकते हैं. जो खानापूर्ति की गई उसमें बेइज्जती से बचने के लिए उन्होंने मना कर दिया. इससे पहले कांग्रेस ने अपना चेयरमैन बना दिया. 'इंडिया' के चार बड़े राज्यों के चार दल उस मीटिंग में शामिल ही नहीं हुए, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे मीटिंग में शामिल ही नहीं हुए.

जो लोग शामिल हुए उसमें कांग्रेस से अपना चेयरमैन बना दिया और नीतीश कुमार को कहा कि आप कन्वीनर बन जाइए, तो नीतीश कुमार को इतना अनुभव तो है ही इसमें कुछ है नहीं, मिट्टी पलीद ही होना है तो उन्होंने इसलिए मना कर दिया.

सीएम नीतीश पर प्रशांत किशोर का हमला

'इंडिया' गठबंधन की बीते शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार को 'इंडिया' गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का ये अंतिम दौर चल रहा है. नीतीश कुमार को खुद ही नहीं मालूम कि वे क्या बनना चाहते हैं? कहां रहना चाहते हैं? वो कभी एनडीए में, कभी यूपीए में, कभी कन्वीनर, तो कभी प्रधानमंत्री के दावेदार, ये उनके मन की खुशफहमी है कि पूरा देश चाहता है कि उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया जाए.

'आरजेडी का एक भी सांसद लोकसभा में नहीं है'

आगे जन सुराज के सूत्रधार ने कहा कि आरजेडी का एक भी सांसद लोकसभा में नहीं है, लेकिन लोग उनसे पूछते हैं कि लालू यादव या तेजस्वी यादव बताइए कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? जब आपका एक भी सांसद नहीं है तो आप देश के प्रधानमंत्री को कैसे तय करेंगे.

ये भी पढ़ें: JDU Statement: 'RJD के साथ कांग्रेस और वामपंथी...', I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के पेंच पर विजय चौधरी बहुत कुछ बोल गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget