एक्सप्लोरर

'चिराग पासवान करें बिहार का नेतृत्व,' सांसद अरुण भारती बोले- 'ये हमारी पार्टी और जनता की सोच'

Bihar Politics: सांसद अरुण भारती ने कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो 2025 में नहीं तो 2030 में चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे. जल्द इस पर पार्टी फैसला करेगी.

Bihar News: एलजेपी रामविलास के सांसद अरुण भारती (Arun Bharti) ने मंगलवार (17 दिसंबर) को कहा कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) राजनीति में बिहार के लिए आए हैं. बिहारियों के लिए आए हैं. जो लोग कयास लगा रहे थे कि वो (चिराग) दिल्ली में जाकर कैबिनेट मंत्री बन गए हैं, वो बड़े रोल में चले गए हैं. एक तरह से चिराग ने क्लियर कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता बिहार है.

दरअसल बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया में यह बयान दिया था कि उनका सांसद बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण विधायक बनना है. विधायक बनकर वे अपने राज्य में रहकर बिहार के लिए काम कर सकेंगे. जल्द इस पर पार्टी फैसला करेगी. अब इसी सिलसिले में सांसद अरुण भारती का बयान आया है.

'2025 नहीं तो 2030 में लड़ेंगे चुनाव'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर सांसद अरुण भारती ने कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो 2025 में नहीं तो 2030 में वे (चिराग) लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में यह सब तय होता है. 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

'राष्ट्रीय अध्यक्ष करें बिहार का नेतृत्व'

आगे अरुण भारती ने कहा कि यह भविष्य की बात है, लेकिन हम लोग इस बात के लिए बिल्कुल क्लियर हैं कि आने वाले समय में भले वो 2030 हो या 2035 हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार का नेतृत्व करें. ये हमारी पार्टी की भी सोच है. जो जनता है उसकी भी सोच है. क्योंकि हमारा जो विजन है 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' और हमारे जो संस्थापक थे वो चाहते थे कि आने वाले समय में हमारी पार्टी का भी बिहार में प्रतिनिधित्व हो, इसको लेकर हम लोग प्रतिबद्ध हैं. संकल्पित हैं.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की यात्रा का नाम बदले जाने पर तेजस्वी यादव का पहली प्रतिक्रिया, पूछ दिए ये 10 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget