एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: CM नीतीश कुमार की 'प्रगित यात्रा' पर तेजस्वी यादव का हमला, पूछ दिए ये 10 बड़े सवाल

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले महिला संवाद, फिर समाज सुधार और अब प्रगति यात्रा. यह दर्शाता है कि वो (नीतीश कुमार) मानसिक रूप से कितने अशांत व अस्थिर हो चुके हैं.

Tejashwi Yadav News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' (Pragati Yatra) पर निकलने वाले हैं. आरजेडी का कहना है कि यात्रा का नाम बदला गया है जबकि जेडीयू की ओर से कहा जा रहा है कि नाम तय ही नहीं हुआ था. अब इस 'प्रगति यात्रा' को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. मंगलवार (17 दिसंबर) को तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से 10 बड़े सवाल पूछ दिए.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी अपनी आदत, चरित्र, चाल-चलन एवं चंचलता के चलते एक पखवाड़े में एक ही यात्रा का कई बार नाम बदल चुके हैं. पहले महिला संवाद, फिर समाज सुधार और अब प्रगति यात्रा. यह दर्शाता है कि वो मानसिक रूप से कितने अशांत व अस्थिर हो चुके हैं." 

तेजस्वी यादव ने पूछे ये 10 सवाल

  • 2023 में समाधान यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई कितनी समस्याओं का समाधान उनके द्वारा अभी तक किया गया है?
  • समाधान यात्रा में दर्ज की गई कितनी समस्याएं अभी भी उनके आश्वासन व निर्देश के बावजूद यथावत हैं? क्या उन समस्याओं के यथावत रहने के दोषी वो नहीं है?
  • मुख्यमंत्री के जनता दरबार में नागरिकों द्वारा की गई जन शिकायतों का निवारण अभी तक क्यों नहीं हुआ है?
  • जनप्रतिनिधियों के जन सरोकारों/शिकायतों/जन समस्याओं को दरकिनार कर इन्होंने आखिर में चंद अधिकारियों की ही बातें सुननी है तथा अपनी ही रटी-रटाई, घिसी-पीटी बातें सुनानी है तो एकालाप से परिपूर्ण इस यात्रा का फायदा क्या?
  • जब जनता से संवाद करना ही नहीं तो उड़न खटोले से यात्रा कर अधिकारियों संग चाय-पानी में अरबों रुपये खर्च क्यों कर रहे हैं?
  • क्या किसी संवाद में गरीब राज्य का 225 करोड़ 78,00,000 रुपये अल्पाहार और सोशल मीडिया के प्रचार में खर्च करना जायज है?
  • क्या यह यात्रा अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा नहीं है?
  • क्या इस यात्रा में वो घर-घर मिल रही शराब, शराबबंदी में पुलिस की मिलीभगत तथा शराबबंदी की विफलता की प्रगति की समीक्षा करेंगे?
  • क्या यह टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों को तबादले की चेतावनी एवं धमकी देकर उगाही करने संबंधित यात्रा नहीं है?
  • क्या यह मुख्यमंत्री की थानों और ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार की प्रगति को गति देने की यात्रा है?

यह भी पढ़ें- 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर तेजस्वी यादव ने साधा BJP पर निशाना, कहा- 'ये लोग तो RSS...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget