एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार चाहते हैं विपक्षी एकता को...', चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान ने बुधवार को हाजीपुर में बयान दिया. चिराग ने कहा कि नीतीश को बिहार भ्रमण करने का फुर्सत नहीं है, लेकिन पीएम बनने के लिए भ्रमण कर रहे हैं और लोगों को बुला रहे हैं.

हाजीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार (31 मई) को हाजीपुर पहुंचे थे. विपक्षी एकता (Opposition Unity) और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर चिराग पासवान ने खूब सुनाया. कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्षी एकता का दौरा किया, अगर एक प्रतिशत भी बिहार के लिए लगाए होते तो प्रदेश की शक्ल-सूरत बदल जाती.

चिराग पासवान ने कहा कि 43 विधायक वाले नीतीश कुमार चाहते हैं कि विपक्षी एकता को एक साथ कर प्रधानमंत्री बन जाएं और सपना पूरा हो जाए, लेकिन नीतीश कुमार कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. उनका सपना पूरा नहीं हो सकता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फुर्सत नहीं है कि बिहार में हत्या हो रही, जहरीली शराब से मौत हो रही तो वे उनके परिजनों से मिल सकें. बिहार भ्रमण करने का फुर्सत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के लिए भ्रमण कर रहे हैं और लोगों को बुला रहे हैं कि ताकि उनको पीएम बना दिया जाए.

'कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर रहा है तो उसका अधिकार'

देश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को लेकर मुद्दा गर्म है. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि धर्म परिवर्तन के नाम पर बेकार का हो-हल्ला हो रहा है. धर्म परिवर्तन करना संवैधानिक अधिकार है. अगर इच्छा से कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर रहा है तो वह उसका अधिकार है. अगर जबरन किसी को धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो वह गलत है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर खूब राजनीति हो रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धर्मगुरु हैं. वह अपने धर्म का प्रचार कर सकते हैं. उनकी आस्था उसी में है. वह अपने धर्म का प्रचार करें, लेकिन यह देश संविधान से चलेगा.

बता दें कि चिराग पासवान बुधवार की शाम हाजीपुर पहुंचे थे. बैडमिंटन पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. प्रमोद भगत से मिलकर बधाई दी और सम्मानित किया. इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह सारे बयान दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम नीतीश को मिला 'दीदी' का साथ, 12 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Embed widget