एक्सप्लोरर

VIDEO: युवक की मौत पर अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान, डॉक्टर तक नहीं मिला, सांसद ने उठाए CM नीतीश पर सवाल

Chirag Paswan: जमुई सांसद चिराग पासवान पटना के एक अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही दिखी. इसके बाद वे भड़क गए.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में घायल युवक की हुई मौत की सूचना पर पहुंचे सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने लापरवाही देख  स्टाफ और निदेशक की क्लास लगा दी. अस्पताल में उन्हें एक डॉक्टर नहीं मिला. दरअसल, कुछ दिनों पूर्व ही जमुई में एक दारोगा की बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने कुचलकर मार दिया था. उसके दूसरे दिन जमुई में ही एक बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया था. घायल युवक को पटना रेफर तो किया गया लेकिन अस्पताल में मौत हो गई. गुरुवार (16 नवंबर) की शाम चिराग पासवान अस्पताल पहुंचे थे.

चिराग ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ से कहा, "आप लोग यहां पर गोरखधंधा बनाए हुए हैं. एक डॉक्टर आप लोगों का अस्पताल में नहीं है. उल्टा मत बोलिए. आपका कोई पेशेंट एडमिट होगा तो पता चलेगा. लाइगा अपने परिवार के किसी को एडमिट कराने?" चिराग ने कहा कि जितने लोग ऑन ड्यूटी हैं सबका नाम एफआईआर में लिखा जाए. ये लोग डॉक्टर को बचाने में लगे हैं. उन्होंने अस्पताल के निदेशक को कहा कि आधे घंटे से आकर हम बैठे हुए हैं. यहां पर एक डॉक्टर नहीं है. डॉक्टर है तो बुलाइए. आप लोग जो गोरखधंधा बनाए हुए हैं इसके खिलाफ मैं लिखकर दे रहा हूं. इसके बाद आप लोग जवाब देते रहिएगा.

मुख्यमंत्री पर चिराग पासवान ने बोला हमला

अस्पताल में चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया. मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि आपकी विफल बालू नीति और आपके संरक्षण में पल रहे बालू माफिया कितने बिहारियों की जान लेंगे और आप कब तक आंख मूंद कर सोए रहेंगे?

चिराग ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन बालू तस्करों के तांडव से बिहारियों की जान जा रही है. कुछ दिनों पूर्व ही जमुई में एक दारोगा की कुचल कर हत्या कर दी गई और उसके दूसरे दिन जमुई में ही एक बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और इलाज के अभाव के चलते इसमें से एक युवक की मौत हो गई. मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी नाकामियों की सजा बिहारियों को कब तक मिलेगी?

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: छपरा में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget