एक्सप्लोरर

हाजीपुर से 2024 में लड़ीं चिराग पासवान की मां तो जमुई में पशुपति पारस कर देंगे ये 'खेल', बताया अपना उम्मीदवार!

Lok Sabha Elections 2024: पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे. सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया.

हाजीपुर: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके चाचा सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के बीच हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर तनातनी जारी है. हाल ही में जमुई में चिराग पासवान ने मीडिया को बयान देते हुए कहा था कि हाजीपुर सीट से 2024 के चुनाव में अगर उनकी मां लड़ती हैं तो राह आसान हो जाएगी. इस बीच पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्ता खोल दिया है कि अगर ऐसा हुआ तो वह जमुई से कौन सा खेल कर सकते हैं.

पशुपति पारस बोले- कोई टक्कर नहीं होने वाली

पशुपति कुमार पारस शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे. सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया. कहा कि चिराग पासवान एनडीए में हैं तो बात मानें नहीं तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर लड़ें. मीडिया से कहा, "एक बात जान लीजिए कि कोई टक्कर नहीं होने वाली है. एनडीए के हम स्थायी सदस्य हैं. कल वो (चिराग) आदमी एनडीए में रहेगा या नहीं रहेगा इसकी भी गारंटी नहीं है. मैं हाजीपुर से लड़ूंगा दर्जनों बार कह चुका हूं. इसके बाद जिसको जहां से लड़ना है, ताकत आजमाइश करना है कर ले."

जमुई से किसे खड़ा करने की पशुपति ने की बात?

पशुपति कुमार पारस ने चिराग पर हमला करते हुए कहा कि सब कोई स्वतंत्र है. जब तुम हाजीपुर से अपनी मां को लड़वा सकते हो तो हम भी जमुई से किसी को लड़वा सकते हैं. उसी (चिराग पासवान) के परिवार से किसी को लड़वा देंगे. उसी की मां या बहन को लड़वा देंगे. बता दें कि पशुपति कुमार पारस का चिराग की पहली मां और बहन की तरफ इशारा था. रामविलास पासवान की पहली पत्नी का नाम राजकुमारी है.

चिराग ने कहा था- हट जाएंगे पशुपति कुमार पारस

बता दें कि अभी बीते गुरुवार (12 अक्टूबर) को ही पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग ने कहा था कि समय आने पर उनके चाचा पशुपति पारस हट जाएंगे. अब एक बार फिर पशुपति पारस के बयान से ऐसा लग रहा है कि चाचा-भतीजा में कांटे की टक्कर जारी है.

यह भी पढ़ें- चाचा-भतीजा में हो गई सुलह? हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, पशुपति पारस को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget