एक्सप्लोरर

Chirag Paswan ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'मर्डर केस में आरोपी को संरक्षण दे रहे CM', मंत्रिमंडल विस्तार पर भी प्रतिक्रिया

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके में कुछ दिन पहले राहुल नाम के छात्र की हत्या हुई थी. बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी पर आरोप लगा था. इसे लेकर चिराग ने बुधवार को हमला बोला.

मुजफ्फरपुर: सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने कांटी थाना क्षेत्र में हुई राहुल की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान चिराग ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में शराब से मौत हो जाती है, हत्या कर दी जाती है मुख्यमंत्री उसी जिले में आते और इनसे मिलते तक नहीं हैं. जब मीडिया वाले सवाल करते हैं तो कहते हैं कि मुझे जानकारी नहीं है. नीतीश कुमार ये ऐसे वक्त में कहते जब हत्या की जांच उनके मंत्री पर चलाने की बात कही जा रही. इसका मतलब है कि उनका संरक्षण उन्हें प्राप्त है.

‘मंत्रिमंडल विस्तार गठबंधन का आंतरिक मामला’

आगे उन्होंने कहा कि अगर यहां आंदोलन करेंगे तो या तो हत्या हो जाएगी या फिर प्रशासन लाठी मार मार कर आपको रोकेगा. इस मामले में पुलिस द्वारा मामले को पेचीदा किया जा रहा है. दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा है और उसके बाद किसी को पुलिस पकड़ती नहीं है. पुलिस पूरे मामले में हाथ पर हाथ रख कर बैठी है. वहीं कांग्रेस के अखिलेश सिंह के द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना अधिकार दूसरे नेता को दे चुके हैं तो फिर क्या होगा. मैं तो जानता हूं कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री का होता है. अगर यह नहीं हो रहा है तो ये तो उनके गठबंधन का आंतरिक मामला है.

अखिलेश सिंह के बयान पर बोले चिराग

वहीं अखिलेश सिंह ने कहा था कि मोदी के सामने राहुल गांधी ही हो सकते हैं, इस बयान पर भी चिराग ने प्रतिक्रिया दी. इसपर उन्होंने कहा कि अब इसमें क्या कहना है. उसी रेस में मुख्यमंत्री भी हैं, जगह जगह जाकर मत्था टेक रहे हैं. प्रधानमंत्री के रेस में वो भी हैं. उन्होंने कहा कि 2014 से ही विपक्ष एकता के नाम पर मंच साझा किया जाता है जिसमे एक दर्जन प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें- Jamui News: लव मैरिज के बाद वैलेंटाइन डे पर शौहर ने दिया मौत का 'तोहफा', शादी के अगले दिन कुएं में मिली पत्नी की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget