एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Statement: क्या बिजली को लेकर चिराग के चक्रव्यूह में फंसेंगे CM नीतीश कुमार? पार्टी ने किया बड़ा एलान

Bihar Politics: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मीडिया से कई मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की. बिजली के दामों (Electricity Bill) में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार क्यों ऊंचे दामों पर बिजली की खरीदारी कर रही है? जनता के हितों और बिहारियों की समस्या को लेकर कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है. राजनीतिक दलों के पास फुर्सत है लेकिन इसके बावजूद कोई मदद नहीं करना चाहता है. 9 अप्रैल को पार्टी मशाल जुलूस निकालेगी. 10 अप्रैल को पूरे बिहार में बिजली को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

'आने वाले दिनों में बिहार में हाहाकार मचेगा'

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार आज कमजोर हो गए हैं. कोई भी निवेशक बिहार नहीं आना चाहता है. इस दिशा में मुख्यमंत्री सोचना भी नहीं चाहते हैं. नीतीश के अधिकारी उनके नाक के नीचे ही करप्शन कर रहे हैं. आने वाले दिनों में बिहार में हाहाकार मचेगा. बिहार में बिहारियों का रहना मुश्किल होगा. 

राहुल गांधी के मुद्दे पर बोले चिराग

वहीं, राहुल गांधी के मुद्दे पर लोजपा रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किसकी सदस्यता जा रही है. ये कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है. जांच हुई उसके बाद वर्डिक्ट आया है. 2013 में जब ये कानून आया था तब यूपीए की सरकार ने इस अध्यादेश को लेकर आई थी. राहुल गांधी ने खुद उसे फाड़ दिया था. जो कह रहे हैं कि संविधान की हत्या हो रही है, वो पहले संविधान पढ़ें. राहुल गांधी कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन पर यह कारवाई हुई है.

तेजस्वी के पास अच्छा मौका है- चिराग पासवान

वहीं, तेजस्वी से सीबीआई की पूछताछ पर चिराग पासवान ने कहा कि उनके पास अपनी बात रखने का अच्छा मौका है. अगर उन्होंने गलत नहीं कुछ किया है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. अच्छा मंच मिला है वो अपनी बात को रखें.

ये भी पढ़ें: Jehanabad Cylinder Blast: जहानाबाद में सिलेंडर फटा, दुकानदार की मौत, चाय बनाते वक्त लीकेज से लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget