एक्सप्लोरर

गठबंधन पर चिराग पासवान की दो टूक, लोकसभा चुनाव से पहले कहा- 'मेरा तालमेल सिर्फ...'

Bihar Politics: चिराग पासवान रविवार को हाजीपुर पहुंचे थे. जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया. कहा कि मैं सिर्फ और सिर्फ बिहार और बिहारियों के लिए लड़ूंगा.

पटना: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार (10 मार्च) को साहेबगंज (वैशाली) के उच्च विद्यालय मैदान में जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित करते हुए गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी. सभा में आए लोगों से चिराग पासवान ने कहा कि इस बात को मैं स्पष्ट कर दूं कि चिराग पासवान का गठबंधन, चिराग पासवान का तालमेल सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. जब तक मेरे शरीर में लहू का एक भी कतरा रहेगा मैं सिर्फ और सिर्फ बिहार और बिहारियों के लिए लड़ूंगा.

चिराग पासवान ने कहा कि कई सरकारें आईं और कई गईं, कई गठबंधन टूटे, लेकिन प्रदेश की जो समस्याएं थीं वो वहीं की वहीं हैं. आज भी युवा गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हैं. आज भी हमारे प्रदेश में मूलभूत जरूरतें सबसे बड़ी समस्या बनी हैं. आज ये चुनाव का समय है जब हम लोगों को सही फैसले लेने हैं. चुनना है कि क्या कल जो लोग हमारे बीच बड़े बड़े वादे करके आए उन लोगों ने आगे क्या किया? अगर नहीं किया तो क्यों उन्हें हम दोबारा चुनें?

'आग्रह करूंगा चाची... साथ दीजिए, आशीर्वाद दीजिए'

कार्यक्रम में आगे चिराग ने कहा, "आज बड़े-बड़े पदों पर बिहारी ही हैं. बड़े बड़े उद्यमी आपको बिहार के मिलेंगे. आज बिहार फिर भी पीछे है. मेरा प्रदेश लोकतंत्र की जननी रहा है. देश-दुनिया को किसी ने लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वो बिहार की धरती वैशाली है. ये समय है अपने हक और अधिकार को जानने का, लड़ने का, कब तक रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का मुंह ताकेंगे? सभा में आई महिलाओं से कहा कि आप लोगों से आग्रह करूंगा चाची, साथ दीजिए, आशीर्वाद दीजिए."

'चिराग पासवान को आपके साथ की जरूरत'

जमुई सांसद ने लोगों से पूछा कि बिहार को फर्स्ट बनाना है न? बिहारियों को फर्स्ट बनाना है न? इस पर लोगों का उत्साह दिखा. लोगों ने चिराग का साथ दिया. यह कहते हुए चिराग ने आगे कहा कि यह काम अकेले चिराग पासवान नहीं कर सकता है. चिराग पासवान को आपके साथ की जरूरत है. आगे कहा कि एक-एक व्यक्ति को चिराग पासवान बनना होगा. एक-एक गांव जाकर एक-एक व्यक्ति को 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के बारे में बताना होगा. बताइए क्या बनेंगे चिराग पासवान?

चिराग ने पशुपति पारस पर भी साधा निशाना

आगे चिराग पासवान ने बिना नाम लिए अपने चाचा पशुपति पारस पर भी निशाना साधा. कहा कि चिराग पासवान झुकता नहीं है, डरता नहीं है. कहीं घर तोड़ा गया, कहीं परिवार तोड़ा गया. कहीं पार्टी तोड़ी गई. यह सोचकर कि चिराग टूट जाएगा. जो लोग ये सोचते हैं कि चिराग पासवान टूट जाएगा वो लोग भूल जाते हैं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है. मैं न टूटने वाला हूं, न झुकने वाला हूं.

जमुई सांसद ने कहा कि चिराग पासवान ने कभी सत्ता के लिए समझौता नहीं किया. चिराग पासवान ने रामविलास पासवान के आदर्शों को झुकने नहीं दिया. चिराग पासवान के साथ हर दल, हर नेता जुड़ना चाहता है. चिराग पासवान आप लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए अकेला काफी है.

यह भी पढ़ें- शहाबुद्दीन की पत्नी ने इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, RJD को बड़ा झटका!

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget