एक्सप्लोरर

Udhayanidhi Controversy: उदयनिधि के 'सनातन' वाले बयान पर गरमाई राजनीति, चिराग ने CM नीतीश से मांगा जवाब

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलवार हैं. वहीं, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर नालंदा में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को घेरा.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन को लेकर उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) ने विवादित बयान दिया है. एक अशोभनीय टिप्पणी है, जिससे मुझे नहीं लगता है कि कोई देशवासी जो सभी धर्मों को सम्मान करता है वह इस बयान सहमत होगा. ऐसे गठबंधन में जो भी बिहार के दल शामिल हैं वो बताए कि इस बयान से सहमत हैं? प्रधानमंत्री के द्वारा एक ओर विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरीके का बयान समाज में भेदभाव और आस्था के साथ खिलवाड़ करता है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि इस बयान का समर्थन करते हैं?

जन संवाद कार्यक्रम में नालंदा पहुंचे थे चिराग पासवान 

नालंदा के चंडी प्रखंड अंतर्गत बापू उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के द्वारा रविवार को विस्तार अभियान सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे थे. इस कार्यकम में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे. वहीं, इस कार्यक्रम में चिराग पासवान के पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया. मंच पर चिराग पासवान के कलाई मे कई राखी भी बांधी गई.

उदयनिधि स्टालिन ने दिया है विवादित बयान

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी. शनिवार (2 सितम्बर) को चेन्नई में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा, 'कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है. सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है.' वही, इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को बताया डरपोक, दी खुली चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो बिहार में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget