एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: तमिलनाडु मुद्दे पर सीएम नीतीश पर बिफरे चिराग, कहा- प्रवासी बिहारियों के लिए इनके पास वक्त तक नहीं

Viral Video: चिराग पासवान इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, चिराग पासवान ने शनिवार को तमिलनाडु मुद्दे पर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बिहारी मजदूरों पर भेदभाव मामले में तथाकथित हमले की खबर पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो (Viral Video) में जो स्थिति दिख रही है अगर ऐसा हाल तमिलनाडु में है तो बहुत ही यह चिंतनीय स्थिति है. हालांकि वीडियो का पुष्टी नहीं कर रहा हूं लेकिन इस मामले में नीतीश सरकार पल्ला झाड़ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास दूसरे राज्यों में रह रहे बिहारियों के लिए समय तक नहीं है. 

नीतीश सरकार तमिलनाडु मुद्दे पर पल्ला झाड़ रही है- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में अधिकारियों को सिर्फ निर्देश देकर पल्ला झाड़ रहे हैं. उन्हें खुद तमिलनाडु के सीएम से बात करनी चाहिए थी. वहां रह रहे बिहार के लोगों की जानकारी लेनी चाहिए थी. नीतीश कुमार को जब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना होगा तो इन नेताओं के दरवाजा-दरवाजा घूमेंगे लेकिन अभी वहां के नेताओं से बात नहीं कर सकते हैं. सरकार इस मुद्दे को बहुत हल्के में ले रही है.

'तमिलनाडु मामले की पूरी जांच होनी चाहिए'

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि संसद भवन में ये लोग इसको भ्रामक बता रहे हैं लेकिन इसके बाद भी तमिलनाडु मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. भारतीयों के बीच भेद भाव पैदा करने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को शांति से नहीं बैठना चाहिए. सरकार की नाकामियों की वजह से ही बिहार के लोग बाहर मजदूरी कर रहे हैं. बाहर से आ रहे हैं मजदूर अपनी व्यथा बता रहे हैं. नीतीश कुमार जब तक मुख्यमंत्री रहेंगे तब तक ऐसे हमले होते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Case: तमिलनाडु के नाम पर सामने आई घटना की जांच के लिए आज पटना से जाएगी स्पेशल टीम, टोल फ्री नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget