एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Case: तमिलनाडु के नाम पर सामने आई घटना की जांच के लिए आज पटना से जाएगी स्पेशल टीम, टोल फ्री नंबर जारी

Coimbatore Administration: बिहारी मजदूरों पर कथित हमले मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ है. नीतीश कुमार ने तुरंत इस मामले में जांच के आदेश दिए थे. दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बातचीत भी हुई है.

पटना: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर भेदभाव मामले में तथाकथित हमले की खबर पर कोयंबटूर जिला प्रशासन ने बयान जारी किया है. उन्होंने पूरे मामले को साफ़ तौर पर अफवाह करार दिया है. विज्ञप्ति के माध्यम से मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. प्रशासन ने अपना स्टैंड रखते हुए लिखा है कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही है कि कोयंबटूर में उत्तर राज्य के श्रमिकों को खतरा है. उत्तर राज्य के श्रमिक इन कारणों से कोयंबटूर छोड़कर जा रहे हैं ये सारी बातें दुर्भाग्यपूर्ण इरादे से फैलाई गई है. वहीं शनिवार को स्पेशल जांच टीम वहां के लिए रवाना हो सकती है.

टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते

बाहरी राज्य के श्रमिकों की कमियों और शिकायतों को हल करने के लिए कोयंबटूर के राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमिकों की समिति की स्थापना की गई है. विज्ञप्ति में लिखा हुआ है कि इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके उसका निवारण किया जा रहा है. आगे उसमें लिखा है कि पुलिस विभाग द्वारा कानून और व्यवस्था को अच्छी तरह से बनाकर रखा जा रहा है. बिहार के श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर यदि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा है, समस्या है तो तुरंत कोयंबटूर जिला कलेक्टर के कार्यालय में कार्यरत आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं.

चार सदस्यीय टीम होगी रवाना

इस मामले में चार सदस्यीय अधिकारियों का जांच दल शनिवार की दोपहर पटना से चेन्नई के लिये रवाना हो सकते हैं. इसमें श्रम विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरगंडी, सीआईडी के आईजी पी कन्नन जांच दल में शामिल रहेंगे. चौथे अधिकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं. विज्ञप्ति में लिखा हुआ है कि बाहरी राज्यों के कर्मचारी के बारे में अफवाह फैलाने वाले वीडियो पर विश्वास नहीं करना चाहिए. नाम अभी सामने नहीं आ पाया है. इससे पहले दोनों राज्यों के डीजीपी के बीच बातचीत हुई थी जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसे गलत और भ्रामक बताया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD की भी नहीं सुनेंगे सुधाकर सिंह? पार्टी से निकालने की बात पर इशारों में तेजस्वी को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget