एक्सप्लोरर

बिहार की सबसे बड़ी एलिवेटिड परियोजना का उद्घाटन, पटना को मिलेगा जाम से छुटकारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. यह NH-98 के एम्स गोलंबर से शुरू होकर जेपी सेतु के दक्षिणी छोर पर खत्म होती है.

पटनाः दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय मौजूद थे. उद्घाटन के बाद अब उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार जाना काफी आसान हो गया. यात्री पहले से काफी कम समय में यह दूरी तय कर सकेंगे.

12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पुल का उद्घाटन

इस एलिवेटेड परियोजना के निर्माण से पटना शहर को जाम से छुटकारा मिलेगा. एम्स दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया गया है. यह बिहार में सबसे बड़ी एलिवेटेड परियोजना है. यह NH-98 के एम्स गोलंबर से शुरू होकर जेपी सेतु के दक्षिणी छोर पर समाप्त होती है. इसकी कुल लंबाई 12.270 किलोमीटर है.

यातायात में होगी सहूलियत

जेपी सेतु से परिचालित होने वाले यातायात को उत्तर बिहार जाने और उत्तर बिहार से नौबतपुर, आरा, बिहटा, औरंगाबाद आदि जगहों पर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी. दानापुर रेलवे स्टेशन और फुलवारीशरीफ स्टेशन के बीच एम्स-दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर में पटना-दिल्ली रेलवे लाईन के ऊपर 106 मी० लम्बे रेल ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है. शुरूआत में इस आरओबी की लम्बाई 70 मी० स्पैन प्रस्तावित थी, लेकिन रेलवे की ओर से अतिरिक्त लाइन बिछाने के क्रम में इसकी लम्बाई 70 मी० से बढ़ाकर 106 मी० कर दिया गया.

आने वाले समय में मिलेगी मदद

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि 'इसके बारे में हम लोगों ने निर्णय 2013 में ही कर लिया था. यह हम लोगों की उसी समय की सोच थी, जिसके कारण हम लोगों ने एलिवेटेड बनाया और यह पहली बार ऐसा सोचा गया है की एलिवेटेड सड़क के नीचे बगल से एक सड़क है. एलिवेटेड सड़क को ऊपर से क्रॉस करता हुआ एक दूसरा एलिवेटेड सड़क है.'

नीतीश कुमार का कहना है कि 'अब लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने में काफी सहूलियत होगी. यह एक रास्ता नहीं है इसके अलावा भी नीचे से भी आने-जाने का रास्ता है. जिससे आने वाले समय में गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर एलिवेटेड सड़क के ऊपर से एक और एलिवेटेड सड़क इस तरह का निर्माण काफी उपयोगी साबित होगी.'

इसे भी पढ़ेंः चार लोगों की जान बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली की उड़ान 30 मिनट देरी से रवाना हुई, पढ़ें पूरा मामला

सरकार किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वो ‘आतंकवादी’ हों- संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget