एक्सप्लोरर

सरकार किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वो ‘आतंकवादी’ हों- संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ ऐसे व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे 'आतंकवादी' हों. यह दुखद है कि उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ ऐसे व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे 'आतंकवादी' हों और यह दुखद है कि उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए. केन्द्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान 'दिल्ली चलो' कूच के तहत राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर डेरा जमाए हुए हैं.

राउत ने कहा, 'दुख की की बात है कि उन्हें (किसानों) दिल्ली आने की अनुमति नहीं दी जा रही और उनके साथ ऐसे व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे आतंकवादी हों औऱ किसी दूसरे देश से आए हों. सरकार को किसानों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए.'

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसान डेरा जमाए हुए हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करे. इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं किया जाएगा इसकी गारंटी दे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से आग्रह किया था कि वे दिल्ली के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करें. किसानों ने आज सुबह बैठक में इस आग्रह को मानने से इनकार कर दिया. किसानों ने कहा कि निरंकारी मैदान एक खुली जेल की तरह है.

दिल्ली: लगातार दूसरे दिन कोरोना के पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की गई जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget