एक्सप्लोरर

Bihar News: छठ पूजा पर 19 और 20 को रहेगी छुट्टी, नहीं कराया जाएगा शिक्षकों का योगदान, पढ़ें ये आदेश

Bihar Education Department: आठ नवंबर को एक आदेश जारी हुआ था. इसमें कहा गया था कि 21 नवंबर तक सभी शिक्षकों का योगदान करा लेना है. अब 19 और 20 को छुट्टी रखने का आदेश जारी हुआ है.

पटना: छठ महापर्व पर स्कूलों में योगदान देने को लेकर नाराज शिक्षकों को विभाग ने छुट्टी देकर खुश कर दिया है. बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की ओर गुरुवार (16 नवंबर) को पत्र जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि 19 और 20 नवंबर को छठ महापर्व को देखते हुए छुट्टी रहेगी. इन दो दिनों में शिक्षकों का योगदान नहीं होगा. ऐसे में जो शिक्षक बच जाएंगे उनका हर हाल में 21 नवंबर को योगदान करा दिया जाए.

दरअसल, इससे पहले आठ नवंबर को शिक्षा विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि 21 नवंबर तक सभी शिक्षकों का योगदान करा लेना है. इसी पत्र के आलोक में बीते गुरुवार को अब दूसरा आदेश जारी किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को गुरुवार को पत्र लिखा है. 

Bihar News: छठ पूजा पर 19 और 20 को रहेगी छुट्टी, नहीं कराया जाएगा शिक्षकों का योगदान, पढ़ें ये आदेश

जारी किए गए पत्र में लिखी गई बातें पढ़ें

गुरुवार को शिक्षा विभाग की ओर से छठ को लेकर दो दिनों की छुट्टी के संबंध में जारी किए गए पत्र में लिखा गया है, "सभी विद्यालय अध्यापकों का योगदान कराने के लिए आपको पहले से निर्देशित किया जा चुका है. आपसे आशा की जाती है कि छठ अवकाश की अवधि तक यानी दिनांक 21 नवंबर, 2023 तक योगदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. इस संबंध में विभागीय पत्रांक-321/ गो०, दिनांक- 08.11.2023 निर्गत है. उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 एवं 20 नवंबर, 2023 को छठ पर्व की छुट्टी घोषित है. अतः विद्यालय बंद रहने के कारण किसी प्रकार का योगदान नहीं हो पाएगा. बचे हुए विद्यालय अध्यापकों का योगदान दिनांक 21 नवंबर 2023 को अवश्य पूरा कर लिया जाए."

हाल ही में नियुक्त हुए हैं 1,20,336 शिक्षक

बता दें कि बीपीएससी की ओर से पहले चरण की शिक्षक बहाली में एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. शिक्षकों को सॉफ्टवेयर की मदद से स्कूल आवंटित किए जा रहे हैं. प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई है कि वह नए शिक्षकों का योगदान कराएंगे. छठ तक सभी शिक्षकों को योगदान कराने का निर्देश विभाग ने दिया है. 32 जिलों में शिक्षक आवंटित किए जा चुके हैं जबकि छह जिले बाकी हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: गया जंक्शन पर 'गुंडागर्दी', TTE ने यात्री से की गाली-गलौज, कहा- 'इंसाफ नहीं... नाइंसाफी करते हैं, ठोक देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

Embed widget