एक्सप्लोरर

Love Marriage: प्यार हुआ...मंदिर में शादी...प्रेमी ने छोड़ा, फिर दहेज की मांग! नवादा में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

Love Marriage: लड़की ने आरोप लगाया कि थाने में लड़का कोर्ट से शादी करने के लिए तैयार हुआ और बाथरूम जाने के बहने आधे रास्ता में ही छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद लड़की ने न्याय की गुहार लगाई है.

बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला सुर्खियों में है, जहां प्यार की शुरुआत तो मंदिर में शादी के बंधन से हुई, लेकिन अंत में दहेज की मांग और धोखे की कहानी में तब्दील हो गया. कुशाहन गांव की एक युवती कल्पना कुमारी ने मंगलवार को अपने पति दीपक कुमार और ससुराल वालों पर 10 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

पति आधे रास्ता में ही छोड़ कर फरार

लड़की ने आरोप लगाया कि थाने में लड़का कोर्ट से शादी करने के लिए तैयार हुआ और बाथरूम जाने के बहने आधे रास्ता में ही छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद लड़की ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. लड़की के मुताबिक "हम लोग 3 महीना से गुजरात में थे. वहां से अपने ससुराल लौटे तो ससुराल वालों ने मारपीट कर हम लोगों को घर से भगा दिया. हम पति-पत्नी दोनों थाना आए थे, लेकिन जब कोर्ट से मैरिज करने की बात आई तो पति आधे रास्ता में ही छोड़कर फरार हो गए".

युवती की शिकायत के अनुसार, उसका गयाजी जिले के फरका गांव के एक युवक से 4-5 साल से प्रेम संबंध था. दोनों ने समाज की सहमति और स्वजातीय होने के बावजूद सीतामढ़ी मंदिर में विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए, लेकिन जब युवती बीते रविवार को अपने ससुराल पहुंची, तो ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश करने से रोक दिया. ससुराल पक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि 10 लाख रुपये दहेज के बिना उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.

युवती ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और सिरदला थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने कोर्ट मैरिज की भी तैयारी शुरू की, लेकिन इस बीच उसका पति रास्ते से ही चुपके से फरार हो गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

मामले में क्या है पुलिस का कहना?

यह मामला एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज प्रथा की कड़वी हकीकत को उजागर करता है. प्रेम विवाह जैसी पवित्र बंधन को भी दहेज की भेंट चढ़ते देख इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और युवती के साथ हुए इस धोखे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, यह सवाल उठता है कि क्या प्रेम विवाह भी दहेज की भेंट चढ़ेगा? समाज को इस कुरीति से कब मुक्ति मिलेगी?

यह भी पढ़ें- दो-दो वोटर कार्ड पर बोले तेजस्वी यादव- 'मेरे पास इसका…', नीतीश सरकार को क्यों घेरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget