एक्सप्लोरर

बिहार में मंत्रियों के निजी सचिवों के लिए जारी गाइडलाइन पर चंद्रशेखर की आई पहली प्रतिक्रिया, शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Education Minister: सुपौल शहर के व्यापार संघ भवन में आयोजित जन चेतना कार्यक्रम में चंद्रशेखर शामिल होने पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया है.

सुपौल: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) और अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के बीच जारी खींचतान के बीच राज्य सरकार ने मंत्रियों के निजी सचिव के अधिकार सीमित कर दिए हैं. बिहार सरकार (Bihar Government) ने प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से चुने गए अधिकारियों के अलावा राज्य में मंत्रियों के निजी सचिवों के रूप में काम कर रहे लोगों को सलाह दी है कि वे संबंधित विभागों के कामकाज में हस्तक्षेप ना करें. बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा शुक्रवार (26 अगस्त) को पत्र जारी किए जाने के बाद शनिवार (26 अगस्त) को शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

'नोटिफिकेशन के बाद बहुत हद तक सब स्पष्ट'

शनिवार को सुपौल शहर के व्यापार संघ भवन में आयोजित जन चेतना कार्यक्रम में चंद्रशेखर शामिल होने पहुंचे थे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन बेहतर और स्पष्ट है. पूर्व में सरकारी और निजी सचिवों के कार्य का दायरा स्पष्ट नहीं था, जो इस नोटिफिकेशन के बाद बहुत हद तक सब स्पष्ट हो चुका है. वहीं केके पाठक के विवाद के सवालों पर उन्होंने कहा कि लोग समझने के लिए कुछ भी समझ सकते हैं, लेकिन सरकार ने दोनों सचिवों का कार्य परिभाषित किया है. इसमें विवाद वाली कोई बात नहीं है.

बता दें कि शहर के व्यापार संघ भवन में शनिवार को आरजेडी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन चेतना कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संप्रदायवाद और नफरतवाद किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है.

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि देश में अगर धार्मिक उन्माद पैदा किया जाता है तो इससे नुकसान भी देश को ही होगा. राष्ट्रीय जनता दल समाजवाद का पक्षधर रहा है और डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: कन्हैया कुमार के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए दे दिए बड़े संकेत, PK ने किया अलर्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget