एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग का एलान, तय समय पर होगा बिहार विधानसभा चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार में तय समय पर चुनाव होने की बात का इशारा एक बार फिर कर दिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज आगामी बिहार चुनावों और देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले उपचुनाव को लेकर बैठक की है.

बिहार: बिहार के चुनाव अपने तय वक्त पर ही होंगे एक बार फिर केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस बात का इशारा किया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज आगामी बिहार चुनावों और देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बैठक की है.

बैठक के बाद चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव आयोग की कोशिश यह है कि बिहार का चुनाव 29 नवंबर को पूरे होने वाले विधानसभा के कार्यकाल से पहले संपन्न कराया जाए. वहीं बाकी राज्यों के उपचुनाव भी बिहार चुनावों के साथ ही करवाए जाएंगे. केंद्रीय चुनाव आयोग के सामने अलग-अलग राज्यों के चुनाव अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों ने सुझाव दे कर बताया कि फिलहाल देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के हालात हैं लिहाजा उपचुनाव इस वक्त ना करवाए जाएं.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया है कि फिलहाल देश के 64 विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव और 1 लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को बिहार चुनावों के साथ ही करवाया जाएगा. चुनाव आयोग ने इस बीच यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव आयोग सही वक्त पर बिहार चुनावों और 65 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तारीख का ऐलान करेगा.

चुनाव आयोग ने यह फैसला इस वजह से लिया है जिससे कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो एक जगह से दूसरी जगह पर केंद्रीय सुरक्षाबलों और चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों को भेजना आसान होगा. केंद्रीय चुनाव आयोग की आज की बैठक से ये जरूर साफ हो गया है कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. आज की बैठक के बाद फिलहाल इशारा यही मिल रहा है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते के बाद कभी भी चुनाव आयोग बिहार चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा.

अब तो चुनाव आयोग ने ये भी साफ कर दिया है कि 65 सीटों पर उपचुनाव भी बिहार चुनावों के साथ ही होंगे लिहाजा उम्मीद यही की जा रही है कि केंद्रीय चुनाव आयोग बिहार चुनावों के साथ ही देश की 64 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी बिहार चुनाव के साथ ही करेगा.

यह भी पढ़ें.

बिहार: महागठबंधन छोड़ इस पार्टी के साथ जा सकते हैं शरद यादव, अटकलें तेज

दिलीप कुमार से छिपाई गई दोनों भाइयों के मौत की खबर, सायरा बानो ने बताई ये बड़ी वजह

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget