एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन छोड़ इस पार्टी के साथ जा सकते हैं शरद यादव, अटकलें तेज

हाल ही में महागठबंधन से अलग होकर हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी जेडीयू के साथ आए हैं. अब शरद यादव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षियों को मात देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. यही कारण है कि विपक्ष को घेरने के लिए वह सारी रणनीतियां तैयार की हैं, जिससे विपक्ष को चुनाव में नुकसान पहुंचाया जा सके. इस बीच, समाजवादी नेता शरद यादव के भी फिर से जेडीयू में लौटने की चर्चा शुरू हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव कुछ दिनों पहले बीमार थे और 30 अगस्त को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से वापस घर लौटे हैं. जल्द ही इनके बिहार आने की संभावना है.

लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शरद यादव बीते दिनों बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने घर को लौट आयें. वे जल्द ही बिहार आयेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका भी अहम होने वाली है.

सूत्रों का दावा है कि इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव को फोनकर हालचाल जाना है. इसके बाद शरद यादव के जेडीयू में फिर से शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. इधर, सूत्रों का दावा है कि जेडीयू के बड़े नेता भी शरद यादव से जाकर मिल चुके हैं. इसके बाद जेडीयू में उनके लौटने की संभावना को और बल मिला है.

गौरतलब है कि शरद यादव ने जेडीयू से नाता तोड़कर 2018 में अपनी नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इधर, जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार आरजेडी से गठबंधन टूटने के बाद नाखुश यादव मतदाताओं को फिर से अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं. यही कारण है कि वे शरद यादव को फिर से जेडीयू में लाना चाहते हैं.

इस संबंध में जेडीयू के नेता हालांकि खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं. जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन कहते हैं कि शरद यादव वरिष्ठ समाजवादी नेता हैं. उनकी राजनीति में अलग पहचान है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा भी जेडीयू के साथ हो गई है. अब देखने वाली बात होगी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव की लोकतांत्रिक जनता दल मांझी के रास्ते चल कर जेडीयू के साथ आती है या एलजेडी का विलय होगा.

मुकेश सहनी ने CM नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- केजरीवाल की तरह काम के नाम पर लड़ के दिखाएं चुनाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget