एक्सप्लोरर

बिहार में आज फिर सीबीआई की छापेमारी, खंगाले जा रहे RJD नेता सुनील सिंह के बैंक लॉकर्स

CBI Raids in Bihar: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह का दो बैंकों में लॉकर है. पूरा मामला जमीन के बदले नौकरी देने का है. सीबीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि किसकी क्या भागीदारी है.

पटनाः बिहार में दूसरे दिन भी सीबीआई की कार्रवाई जारी है. गुरुवार को आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह (RJD MLC Sunil Singh) को लेकर सीबीआई की टीम बैंक पहुंची है जहां उनके लॉकर हैं. पटना के एसके पुरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुनील सिंह का लॉकर है. टीम इसकी जांच कर रही है कि यहां क्या-क्या रखे गए हैं. इसके अलावा एमएलसी सुनील सिंह का एक और बैंक में लॉकर है. स्टेट बैंक के अलावा बैंक ऑफ इंडिया में भी लॉकर है. इसकी भी जांच होगी.

निशाने पर हैं एमएलसी सुनील सिंह?

दरअसल, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की लालू परिवार (Lalu Family) से काफी नजदीकियां हैं. राबड़ी देवी के वो मुंहबोले भाई हैं. राबड़ी देवी उन्हें राखी भी बांधती हैं. कुछ दिनों पहले लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव पर भी सीबीआई ने शिकंजा कसा था. भोला यादव के जैसे ही सुनील सिंह भी करीबी माने जाते हैं. इसलिए सुनील सिंह निशाने पर हो सकते हैं. क्योंकि यह पूरा मामला जमीन देकर नौकरी लेने का है.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Comments: आरजेडी नेताओं के यहां हुई CBI की छापेमारी पर बोले नीतीश कुमार- अभी देखिए आगे क्या-क्या होता है

भोला सिंह के मामले में बोलने से बच रहे सुनील सिंह

वहीं दूसरी ओर भोला यादव के मामले में कुछ भी बोलने से सुनील सिंह बच रहे हैं. इसके मायने हैं कि उनकी जिम्मेदारी है इसलिए वह कुछ नहीं बोल रहे हैं. पूरा मामला जमीन के बदले नौकरी देने का है, हालांकि सीबीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि किसकी क्या भागीदारी है. बुधवार को हुई छापेमारी में कई चीजें सीबीआई को मिली हैं. खुद सुनील सिंह ने बताया भी कि उनके बेटे के लैपटॉप का हार्ड डिस्क, पत्नी के नाम से बंगला है उसके कागजात सीबीआई की टीम ले गई है. इसके अलावा सिर्फ 2 लाख 59 हजार 640 रुपये मिले हैं.

बैंक लॉकर से क्या मिला?

आज सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह के बैंक लॉकर को खंगालने के लिए एसके पुरी स्थित एसबीआई शाखा में पहुंची. उनके साथ उनके पुत्र भी हैं. लॉकर की जांच हो रही है. उनके करीबियों का कहना है कि यहां भी कुछ मिलने वाला नहीं है. लॉकर में मात्र 25 हजार रुपये हैं जो सुनील सिंह के लड़के को शगुन में मिला था. सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम इस बैंक को खंगालने के बाद फ्रेजर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया भी लॉकर खंगालने जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में लाठी चार्ज के शिकार शिक्षक अभ्यर्थी से मिले चिराग पासवान, फफक-फफक कर रो पड़े पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget