एक्सप्लोरर

Caste Census: नीतीश कुमार की 'बैटिंग' पर BJP की 'गेंद'! जातीय जनगणना पर सुशील मोदी ने साफ कर दी पार्टी की मंशा

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है कि वो जातीय जनगणना के विरोध में है. अगर विरोध में होते तो डेलिगेशन में क्यों शामिल होते?

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना कराने को लेकर बवाल मचा है. एक तरफ केंद्र की सरकार मना कर चुकी है तो दूसरी ओर बिहार में विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सवाल कर रहा है. केंद्र से मना होने के बाद यह आरोप लगता रहा है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि जातीय जनगणना हो. वहीं, बीते सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर कहा कि जल्द ही ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने पार्टी पर लग रहे आरोपों को लेकर मंगलवांर को जवाब दिया है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है कि वो जातीय जनगणना के विरोध में है. उन्होंने कहा- "मैं आपको याद कराना चाहूंगा कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो-दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. इन दोनों बार में भारतीय जनता पार्टी साथ थी. अगर हम इसके विरोध में होते तो प्रस्ताव पेश किया जा रहा था तो उसमें हम शामिल क्यों होते?"

यह भी पढ़ें- अफसर बिटिया: अररिया की डीएम इनायत खान ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक फिर क्षेत्र का दौरा, PM मोदी कर चुके हैं तारीफ

'विरोध में होते तो डेलिगेशन में शामिल क्यों होते?'

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा ने भी सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी शामिल थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब ऑल पार्टी डेलिगेशन मीटिंग के लिए गया तो हमने अपनी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री जनक राम को शामिल किया. डेलिगेशन की मांग थी कि बिहार के अंदर जातीय जनगणना कराई जाए. सवालिया लहजे सुशील मोदी ने कहा कि अगर विरोध में होते तो उस डेलिगेशन में क्यों शामिल होते?

झारखंड सरकार की ओर से भी एक डेलिगेशन गया था जिसमें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शामिल थे. इन दोनों डेलिगेशन की मांग थी कि जातीय जनगणना कराई जाए. हालांकि जब केंद्र ने ये स्पष्ट कर दिया कि केंद्र के लिए यह कराना संभव नहीं है तो राज्य सरकार स्वतंत्र है. तो हम कभी भी जातीय जनगणना के विरोध में नहीं रहे हैं.

यह बेबुनियाद और भ्रामक: सुशील कुमार मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि 2010 में लोकसभा में जब सामाजिक, आर्थिक, जाति, जनगणना को लेकर बहस हुई तो गोपीनाथ मुंडे और हुकुम देव यादव ने इन दोनों ने समर्थन में बयान दिया था. बीजेपी ने कभी विरोध नहीं किया था. यहां तक कि कर्नाटक और तेलंगाना में जब जातीय जनगणना हुई तो बीजेपी ने विरोध नहीं किया. तेलंगाना में भी 2015 के अंदर कांग्रेस सरकार द्वारा गणना हुई थी. इसलिए ये बेबुनियाद है और भ्रामक है. हां ये बात है कि केंद्र सरकार के लिए ये संभव नहीं है. राज्य सरकार कराना चाहे तो स्वतंत्र है.  

यह भी पढ़ें- BPSC में 'सेंधमारी' का 'राज' खोलेगा एक 'शातिर' चेहरा, खोला मुंह तो कई VIP भी आएंगे रडार पर, होंगे चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget