एक्सप्लोरर

अफसर बिटिया: अररिया की डीएम इनायत खान ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक फिर क्षेत्र का दौरा, PM मोदी कर चुके हैं तारीफ

इनायत खान की डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग शेखपुरा में हुई थी. अब अररिया की जिम्मेदारी मिली है. पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दौरे में कुर्साकांटा के सुंदरनाथधाम मंदिर पहुंचीं और यहां पूजा-अर्चना की.

अररियाः आईएएस इनायत खान (IAS Inayat Khan) को हाल ही में बिहार के अररिया जिले की कमान सौंपी गई है. जिले में पहला कदम रखते ही उन्होंने यहां के लोगों का दिल जीत लिया है. जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दौरे में बीते शनिवार को कुर्साकांटा के सुंदरनाथधाम मंदिर पहुंचीं और यहां पूजा-अर्चना की. मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया.

इनायत खान की बिहार में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग शेखपुरा में हुई थी. पीएम मोदी भी तारीफ कर चुके हैं. शेखपुरा को भारत सरकार की ओर से 113 प्रेरणादायक जिलों में चुना गया था. इन 113 जिलों में 5वें स्थान पर शेखपुरा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2022 में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनसे बातचीत की और उनके प्रयास की सराहना की थी.

अफसर बिटिया: अररिया की डीएम इनायत खान ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक फिर क्षेत्र का दौरा, PM मोदी कर चुके हैं तारीफ

यह भी पढ़ें- BPSC में 'सेंधमारी' का 'राज' खोलेगा एक 'शातिर' चेहरा, खोला मुंह तो कई VIP भी आएंगे रडार पर, होंगे चौंकाने वाले खुलासे

पूजा और जलाभिषेक के दौरान उन्होंने मंदिर के महंत सिंहेश्वर गिरि से मंदिर के विकास कार्य एवं यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली. समस्याओं के निदान के साथ सौंदर्यीकरण के लिए सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिया. डीएम इनायत खान ने सबसे पहले सिकटी प्रखंड अन्तर्गत कौआकोह पंचायत के पड़रिया स्थित बकरा नदी का जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों से बाढ़ के समय होने वाले कटाव, पुराने और बन रहे नए पुल के बारे में भी जानकारी ली. वहीं सिकटी प्रखंड के नूना नदी के धारा परिवर्तन स्थल पर निर्माणाधीन तटबंध एवं बांध का भी जायजा लिया.

योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध का निर्माण कार्य सही ढंग से हो इसके लिए जल निस्सरण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. उन्होंने सालगुड़ी कचना बाढ़ से हुई तबाही का भी जायजा लिया. मधुबनी में भारत-नेपाल खुली सीमा, गरैया एवं कुआड़ी होते प्रखंड मुख्यालय स्थित मछली हाट का तक का जायजा लिया. यहां मनरेगा पीओ से उन्होंने मछली हाट को लेकर जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- सुशील कुमार मोदी ने कर दी कांग्रेस के हिम्मत की बात, सहयोगी दलों से कहा- राहुल गांधी की बातों से असहमत हैं तो जवाब दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget