एक्सप्लोरर

Caste Census: जातीय जनगणना पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने कहा था- सुरक्षित रखें डेटा, आज फिर सरकार रखेगी अपनी दलील

Caste Census in Bihar: हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक के बाद बिहार सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई थी.

पटना: तीन मई 2023 को हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बिहार में जातीय जनगणना पर रोक लग गई थी. हाईकोर्ट की ओर से सरकार को कहा गया था कि अब तक जो भी डेटा कलेक्ट किए गए हैं उसे सुरक्षित रखें. कोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तारीख दी गई थी. आज अब फिर से सरकार की ओर से इस पर दलीलें पेश की जाएंगी. 

हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक के बाद बिहार सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई थी. सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया था कि अगर पटना हाईकोर्ट में तीन जुलाई को सुनवाई नहीं होती है तो फिर इस पर आगे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि बिहार सरकार की याचिका में अपील की गई थी कि तीन जुलाई से पहले सुनवाई की जाए. 

बिहार सरकार पर संविधान के उल्लंघन का आरोप

याचिकाकर्ताओं द्वारा याचिका में कहा गया है कि बिहार सरकार के पास जातियों को गिनने का अधिकार नहीं है. ऐसा करके सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है. जातीय गणना में लोगों की जाति के साथ-साथ उनके कामकाज और उनकी योग्यता का भी ब्यौरा लिया जा रहा है. ये उसकी गोपनियता के अधिकार का हनन है. जातीय गणना पर खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपये भी टैक्स के पैसों की बर्बादी है.

कब-कब क्या हुआ प्वाइंट में समझें

  • बिहार में सात जनवरी से जातीय जनगणना शुरू हुई.
  • 15 अप्रैल से इसके दूसरे फेज की शुरुआत हुई थी.
  • 21 अप्रैल को मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया.
  • 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाईकोर्ट जाएं.
  • हाईकोर्ट ने दो और तीन मई 2023 को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.
  • चार मई को पटना हाईकोर्ट की ओर से जातीय जनगणना पर रोक लगा दी गई.
  • हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख दी गई.
  • इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से तीन जुलाई से पहले सुनवाई के लिए याचिका दायर की गई जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया.

बता दें कि जातीय जनगणना का लगभग 80 फीसद काम पूरा हो गया है. सात जनवरी से गणना शुरू हुई थी. 15 मई 2023 तक इसे पूरा किया जाना था लेकिन हाईकोर्ट से रोक लग जाने के कारण यह नहीं हो सका है. आज सोमवार की दोपहर बाद सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra NCP Crisis: ...तो एनसीपी में इस कारण हुआ विद्रोह? सुशील मोदी ने बताई वजह, CM नीतीश के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget