एक्सप्लोरर

BSSC Paper Leak: 67वीं बीपीएससी की तरह बिहार SSC का पेपर हो सकता है रद्द, CM नीतीश कुमार ने दिखाई सख्ती

Nitish Kumar: रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एसएससी पेपर लीक मामले में प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को ही आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है.

पटना: बिहार में एसएससी पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar) ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही उनको इस बात की खबर मिली. उन्होंने तुरंत ही जांच के आदेश दे दिए थे. जांच चल रही है. टीम पूरे तौर पर जांच कर रही है. परीक्षा के एक घंटे बाद पेपर में गड़बड़ी होने की बात आई थी. जैसे ही हमने ये मामला देखा तुरंत हमने कहा था कि इस मैटर को देखिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा. जांच सही तरीके सी की जा रही है. वहीं मई में 67वीं बीपीएससी की परीक्षा लीक होने के बाद जांच हुई जिसके बाद पेपर को कैंसिल कर दिया गया था. इस बार भी आरोपियों को पकड़ा गया है और आगे की जांच हो रही. इस पेपर के लीक होने की भी संभावना बन सकती है.

मोतिहारी से पेपर लीक

बता दें कि आठ साल के बाद एसएससी की परीक्षा हुई थी. ये परीक्षा शुक्रवार को ली गई थी. पेपर लीक होने के बाद फिर परीक्षा पर तलवार लटक गई. इधर, शनिवार को ही आर्थिक अपराध इकाई ने 24 घंटे के अंदर कुल पांच लोगों को इस मामले में पकड़ा है जिसमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है. जांच में पता चला कि ये पेपर मोतिहारी से लीक हुए हैं. कहा गया कि प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12.15 बजे के बीच थी. वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद लगभग 10.53 से 11.09 के बीच परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी द्वारा फोटो खींच कर भेजा गया है. इसके बाद ही नकल शुरू हुई है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ईओयू ने शनिवार को ही कहा था कि फोटो खींचने वाले परीक्षार्थी (मुख्य अभियुक्त) को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पेपर जिसे भेजा गया था उसे भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि ये परीक्षा पूरे आठ साल बाद ली जा रही थी. परीक्षार्थी काफी दूर से परीक्षा देने पहुंचे थे. तेजस्वी यादव ने सभी परीक्षार्थियों के लिए मुआवजे का भी एलान किया था. बिहार में अक्सर सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं. मई में 67वीं बीपीएससी परीक्षा की पेपर आरा में लीक हुई थी. इसकी भी जांच की जा रही है. जांच के बाद हालांकि इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था. अब बिहार एसएससी में भी जांच के बाद यह साफ हो गया है जो प्रश्न पत्र वायरल हुआ था वो सही है. ऐसे में हो सकता है कि यह परीक्षा भी रद्द हो जाए. हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- BSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हो गया पूरा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget