एक्सप्लोरर

BSSC Paper Leak: पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हो गया पूरा खुलासा

BSSC Paper Leak Mastermind Arrested: शांति निकेतन जुबली स्कूल (मोतिहारी) से प्रश्नपत्र लीक हुए हैं. बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने भी बताया है कि प्रश्नपत्र प्रथम चरण के हैं.

पटना: बिहार एससससी (BSSC) पेपर लीक मामले में ईओयू को बड़ी सफलता मिली है. यह मामला बिहार के मोतिहारी से जुड़ गया है. 24 घंटे के अंदर प्रश्नपत्र लीक मामले में ईओयू ने न सिर्फ खुलासा किया है बल्कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया कि पेपर लीक के ये प्रश्न पत्र प्रथम चरण के हैं. जांच में पाया गया कि शांति निकेतन जुबली स्कूल (मोतिहारी) से प्रश्नपत्र लीक हुए हैं.

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 से 12.15 बजे के बीच थी. जांच में यह बात सामने आई है कि परीक्षा शुरू होने के बाद लगभग 10.53 से 11.09 के बीच परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी द्वारा फोटो खींच कर भेजा गया है. फोटो खींचने वाले परीक्षार्थी (मुख्य अभियुक्त) को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं जिस व्यक्ति को भेजा गया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

और लोगों की ओर सकती है गिरफ्तारी

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि शांति निकेतन जुबली स्कूल मोतिहारी में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी के बयान पर केंद्र संख्या-1145 से एक अभ्यर्थी पर प्रश्न पत्र के पन्नों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में आर्थिक अपराध थाने में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 दर्ज किया गया. इस कांड में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वैज्ञानिक तरीके से तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. इस षड्यंत्र में शामिल हर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

बीपीएससी पीटी परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

बता दें कि 2022 में प्रश्न पत्र लीक होने का यह दूसरा मामला है. आठ मई 2022 को बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. इसकी जांच भी आर्थिक अपराध इकाई ने ही की थी. हालांकि इसमें कई लोग गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह से इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि पेपर लीक करने में मुख्य आरोपी कौन था. इसको लेकर बीपीएससी के परीक्षार्थी आए दिन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. अब सात महीने बाद फिर बिहार में पेपर लीक हो गया है. हालांकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक परीक्षा रद्द करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- पटना में लॉ की स्टूडेंट से रेप का प्रयास, आरोप- सीनियर एडवोकेट ने पास बैठाया, कहा- 'गुरु दक्षिणा' दो, I Love You

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget