एक्सप्लोरर

पुराने कोईलवर पुल के नीचे बन रहा ब्रिज ब्लॉक, अवैध बालू के खनन को रोकने के लिए पुलिस ने लगाई तरकीब

बुधवार की शाम सोन नदी में हजारों नाव अवैध खनन के लिए जा रहे थे, जिसकी तस्वीर एबीपी के कैमरे में कैद हो गई थी. सूर्यास्त के बाद बालू माफियाओं के मनमानी की तस्वीर सामने आई थी.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर में चल रहे अवैध बालू खनन को रोकने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने नया तरीका ढूंढ निकाला है. इस नए तरीके से नाव अब पुराने कोईलवर अब्दुल बारी पुल को पार कर सोन नदी के दक्षिण क्षेत्र में खनन के लिए नहीं जा सकेंगे. जिला प्रशासन के इस प्रयास से अवैध खनन पर रोक लगने की संभवना जताई जा रही है. 

जब्त किए गए नावों से बनाई बैरिकेडिंग

जिला प्रशासन पुराने अब्दुल बारी पुल के दो पिलरों के बीच जब्त किए गए नावों से एक बैरिकेडिंग तैयार कर रहा है, जिससे की अवैध खनन करने वाले नाव पुराने पुल को पार कर दूसरी तरफ नहीं जा सकें. जिला प्रशासन के इस कदम से अवैध बालू खनन पर काफी हद तक रोक लग सकती है. बड़े गेट को तैयार करने के लिए खनन विभाग की टीम जोर-शोर से लगी हुई है. नदी में बैरिकेडिंग लगाने के लिए उन पिलरों को चयनित किया गया है, जिस पिलर के बीच से नावों का परिचालन सबसे ज्यादा होता है.

एबीपी के खबर का असर

बता दें कि बुधवार की शाम सोन नदी में हजारों नाव अवैध खनन के लिए जा रहे थे, जिसकी तस्वीर एबीपी के कैमरे में कैद हो गई थी. सूर्यास्त के बाद बालू माफियाओं के मनमानी की तस्वीर सामने आई थी. अवैध खनन की तस्वीर एबीपी न्यूज ने बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को व्हाट्सएप से वीडियो कॉलिंग के जरिए दिखाया था, जिसके बाद गुरुवार की सुबह सदर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसडीपीओ आरा विनोद कुमार ने दल बल के साथ सोन नदी में छापेमारी करते हुए कुल सात नावों को जब्त किया था. साथ ही 24 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके पूर्व बिहार सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आइपीएस अधिकारी समेत 18 पदाधिकारी सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद भी सोन नदी में अवैध खनन का खेल रुक नहीं रहा था, जिसके बाद जिला प्रशासन नए तरीके से खनन को रोकने का प्रयास कर रहा है.

यह भी पढ़ें -

Katihar Mayor Murder: कटिहार में मेयर की गोली मारकर हत्या, पंचायती कर लौट रहे थे घर

Bihar Crime: कुख्यात की अज्ञात अपराधियों ने की हत्या, बीच सड़क पर गोलियों से किया छलनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget