एक्सप्लोरर

Katihar Mayor Murder: कटिहार में मेयर की गोली मारकर हत्या, पंचायत कर लौट रहे थे घर

मेयर की हत्या की सूचना मिलते ही मेडकल कॉलेज में समर्थकों और जानने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेयर जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

कटिहार: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या व लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सूबे के कटिहार जिले का है, जहां नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक मेयर देर शाम एक मामले की पंचायत कर बाइक से घर की ओर लौट रहे थे. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के सन्तोषी चौक रेलवे गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने मेयर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. छाती में तीन गोली लगने से मेयर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं, घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है.

कटिहार के मेयर की हत्या को लेकर चिराग पासवान ने कहा, ''शिवराज पासवान की हत्या का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. 17 जुलाई 2021 को 'आशीर्वाद यात्रा' के दौरान उनसे कटिहार में मुलाकात हुई थी. वह बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.''

इधर, गंभीर रूप से घायल मेयर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर मेयर की हत्या की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. 

मेयर की हत्या की सूचना मिलते ही मेडकल कॉलेज में समर्थकों और जानने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेयर जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. निवर्तमान मेयर विजय सिंह के बरारी से विधायक निर्वाचित होने के बाद शिवराज पासवान नगर निगम के मेयर निर्वाचित हुए थे.

यह भी पढ़ें -

Dhanbad Judge Murder: धनबाद के जज की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, चोरी का था टक्कर मारने वाला ऑटो

लालू यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- जल्द लौटेंगे पटना, बेटे तेजस्वी यादव की जमकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget