तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 कैच पकड़कर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने डैनिलसन हाओए और मुहम्मद वसीम को पीछे छोड़ दिया.

क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों के चौके-छक्कों और गेंदबाजों के विकेटों की चर्चा होती है, लेकिन फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं. भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने कुछ ऐसा ही कमाल किया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में तिलक ने कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है.
तिलक वर्मा ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फील्डर के रूप में अब तक 26 कैच पकड़े हैं. इसके साथ ही वो इस फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि ने फील्डिंग में उनके योगदान को भी चर्चा में ला दिया है.
डैनिलसन हाओए को छोड़ा पीछे
इस रिकॉर्ड में इंडोनेशिया के डैनिलसन हाओए दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2025 में कुल 25 कैच पकड़े थे. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मुहम्मद वसीम ने साल 2024 में 24 कैच लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था. तिलक ने 26 कैच के साथ इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
इन खिलाड़ियों ने भी बनाई जगह
इस में मलेशिया के शार्विन मुनियांडी चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने साल 2025 में 21 कैच पकड़े थे. वहीं, युगांडा के ब्रायन मसाबा ने 2023 में 20 कैच अपने नाम किए थे. बांग्लादेश के तंजिद हसन ने भी साल 2025 में 20 कैच पकड़े थे. इस तरह दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं.
- तिलक वर्मा (भारत)2026 में 26 कैच
- डैनिलसन हाओए (इंडोनेशिया)2025 में 25 कैच
- मुहम्मद वसीम (यूएई) 2024 में 24 कैच
- शार्विन मुनियांडी (मलेशिया) 2025 में 21 कैच
- ब्रायन मसाबा (युगांडा) 2023 में 20 कैच
- तंजिद हसन (बांग्लादेश)2025 में 20 कैच
फील्डिंग में भी तिलक का कमाल
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से बदलते खेल के बीच कैच पकड़ना किसी भी टीम के लिए बेहद अहम होता है. एक शानदार कैच विपक्षी टीम को बड़ा झटका दे सकता है. तिलक वर्मा का एक साल में 26 कैच पकड़ना उनकी फील्डिंग में लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है. इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: 41 पर 3 विकेट, फिर न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 का लक्ष्य; फिलिप्स-जैकब्स चमके






















